Jharkhand Politics: झारखंड में चुनावी उलगुलान, पक्ष-विपक्ष ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर

Jharkhand Politics: झारखंड में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए बयानबाजी तेज कर दी है.

Jharkhand Politics|रांची, आनंद मोहन : झारखंड की राजनीतिक फिजा में चुनावी रंग घुल रहा है. विधानसभा चुनाव के लिए मैदान सज रहे हैं. पार्टियों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पक्ष-विपक्ष के नेताओं के भाषण और मिजाज चुनावी हैं. वहीं जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी भी शुरू है.

जेल से बाहर निकलते ही हेमंत सोरेन ने संभाला मोर्चा

जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने मोर्चा संभाल लिया है. उनके साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कैंपेन मास्टर होंगे. भोगनाडीह के कार्यक्रम से झामुमो ने भावी राजनीति के संकेत दिये हैं.

हूल दिवस पर भोगनाडीह में जुटे पक्ष-विपक्ष के नेता

हूल दिवस के दिन सिदो-कान्हो की जन्मस्थली भोगनाडीह में पक्ष-विपक्ष के नेता जुटे. भोगनाडीह से पार्टियों ने चुनावी उलगुलान किया. एक ओर हेमंत सोरेन ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा किया और भावी योजना बतायी.

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार फिर से बनी, तो झारखंड के माइंस-मिनरल में यहां के लोगों का हक होगा. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि आदिवासी खतरे में हैं. संताल परगना में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है.

भाजपा ने तैयार किया 3 महीने का खाका

दूसरी ओर, भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए 3 महीने का खाका तैयार किया है. इसमें विस्तारित कार्यसमिति से लेकर घोषणा पत्र व आरोप पत्र तैयार करने के लिए कमेटी बनायी गयी है. कांग्रेस आलाकमान ने भी प्रदेश के आला नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इसमें प्रदेश के नेताओं को चुनावी टिप्स दिये गये और ब्लू प्रिंट बनाने को कहा गया है.

झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव के कयास

झारखंड में निर्धारित समय से पूर्व विधानसभा चुनाव होने की अटकलें लग रहीं हैं. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी तक है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि झारखंड में हरियाणा व महाराष्ट्र के साथ अक्तूबर में चुनाव हो जाये.

झारखंड में 5 चरणों में हुआ था विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग अक्तूबर को समय सीमा मानकर तैयारी में जुटा है. वर्ष 2019 में झारखंड में नवंबर-दिसंबर में चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई थी. छह नवंबर को पहले फेज के लिए अधिसूचना निकाली गयी थी. वहीं 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे.

Also Read

झारखंड में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, भाजपा लायेगी सुशासन : शिवराज

EXCLUSIVE: कहीं वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी घुसपैठियों के तो नहीं जुड़ रहे नाम, चुनाव आयोग कराएगा जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >