ईश्वर हेमंत सोरेन को लंबी आयु दें, देश को उनकी जरूरत, रांची में बोले हिमंता

Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ईश्वर हेमंत सोरेन को लंबी आयु दें, देश को उनकी जरूरत है.

Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि ईश्वर हेमंत सोरेन को लंबी आयु दें. देश को उनकी जरूरत है. उन्होंने ये बातें राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहीं.

उत्पाद सिपाही बहाली में मरने वाले युवाओं के परिजनों से मिलेंगे

उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में जान गंवाने वाले 2 युवकों के परिजनों से मिलने के लिए हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड पहुंचे. एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि विपक्ष उनको फांसी पर चढ़ाना चाहता है. इस पर हिमंता बिस्वा सरमा की यह प्रतिक्रिया आई.

हेमंत सोरेन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ईश्वर हेमंत सोरेन को लंबी आयु दें. देश को उनकी जरूरत है. हम सिर्फ यही चाहते हैं कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर कीजिए. हमारी अपेक्षा है कि सिपाही बनने का सपना देख रहे जिन लोगों की मौत हुई है, उनको 50 लाख रुपए मुआवजा दीजिए. परिवार के एक सदस्य को नौकरी दीजिए. इसमें फांसी की बात कहां से आ गई.

सिपाही बहाली के दौरान मरने वाले युवाओं को दें 50 लाख मुआवजा

हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कहा कि अभी झारखंड के 2 युवाओं के घर जा रहा हूं. अगर हम किसी गरीब को नौकरी देने की मांग करते हैं, उसके परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करते हैं, तो वह इसके जवाब में फांसी की बात करते हैं. आज हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि युवा स्टेरॉयड ले रहे हैं. कोविड की वजह से मर रहे हैं.

Also Read : ‘हेमंत सोरेन सरकार से युवा निराश, झारखंड में घटी है हिंदुओं की जनसंख्या,’ बांग्लादेश के हालात पर रांची में क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा?

हेमंत सोरेन ने खुद कहा था कि सुरक्षित है वैक्सीन

असम के सीएम ने कहा कि हेमंत सोरेन ने खुद कहा था कि वैक्सीन सुरक्षित है. उन्होंने भी वैक्सीन लिया था. आज भी वह सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सिपाही बहाली की दौड़ में युवाओं की मौत की जांच होनी चाहिए. जांच से पहले मानवता के आधार पर उनको मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए. हम यही मांग कर रहे हैं. इसके लिए वे हमें अपमानित क्यों कर रहे हैं.

असम के युवाओं के लिए नहीं मांग रहे झारखंड में नौकरी

भाजपा नेता ने कहा कि मैं असम के युवाओं के लिए झारखंड में नौकरी नहीं मांग रहा. झारखंड का युवा यहां के बेटे-बेटी हैं. हम उनको नौकरी देने के लिए आपसे अपील कर रहे हैं, इसके लिए आप उन्हें गालियां क्यों दे रहे हैं. 10 किलोमीटर की दौड़ आप करा रहे हैं. न उनके लिए दूध की व्यवस्था थी, न कुछ खाने के लिए दिया. यहां तक कि डॉक्टर का भी इंतजाम नहीं किया.

10 साल पहले पाकुड़ में हुआ करते थे हिंदू विधायक

भाजपा नेता ने कहा कि अगर बांग्लादेशी घुसपैठिये नहीं हैं, तो इस सरकार को बताना चाहिए कि ये लोग कौन हैं. 10 साल पहले पाकुड़ में हिंदू विधायक हुआ करते थे. आज स्थिति क्या है. ये लोग कहां से आए, पाकुड़ के उपायुक्त को यह बताना होगा.

पाकुड़ के यही डीसी देंगे इसके उलट हलफनामा

झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी ने कहा कि पाकुड़ के उपायुक्त ने झारखंड हाईकोर्ट में अभी जो हलफनामा दिया है, वही डीसी इसके उलट हलफनामा देंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में जब हमारी सरकार बनेगी, तो यही डीसी इस हलफनामा के उलट हलफनामा देंगे. अभी मुख्यमंत्री ने जो उनसे कहा है, वही उन्होंने अपने हलफनामा में लिखा है.

Also Read

शिवराज सिंह चौहान के बाद अब हिमंता बिस्वा सरमा आ रहे झारखंड, करेंगे ये काम

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान

Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन की जासूसी करने वाले स्पेशल ब्रांच के 2 सब-इंस्पेक्टर दिल्ली में पकड़ाए, हिमंता बिस्व सरमा का खुलासा

हिमंता विश्वा सरमा का ऐलान- उत्पाद सिपाही दौड़ बहाली में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक लाख देगी भाजपा

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >