झारखंड में DSP या इससे ऊपर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं परेशान तो तुरंत करें यह काम, होगी कड़ी कार्रवाई

Jharkhand Police: झारखंड में डीएसपी या इसके ऊपर रैंक के अधिकारी की शिकायत आप राज्य पुलिस शिकायत प्रधिकार में कर सकते हैं. अगर उनके खिलाफ की गयी शिकायत अगर सही पायी जाती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी.

रांची : झारखंड के डीएसपी या इससे ऊपर के अधिकारी अगर आपको परेशान करें तो टेंशन नहीं लें. क्यों कि ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत मिलने पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. ऐसे मामले की शिकायत आप झारखंड राज्य पुलिस प्रधिकार से कर सकते हैं. हालांकि अधिकारियों पर ये कार्रवाई तभी होगी जब इसकी सत्यता की पुष्टि हो जाएगी.

इन मामलों पर कर सकते हैं शिकायत

झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्रधिकार में आप किसी भी डीएसपी रैंक के अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म, दुराचार, गलत आचरण या जबरन रोकने के मामले की शिकायत कर सकते हैं. प्राधिकार द्वारा आम लोगों के लिए सूचना जारी कर इसकी जानकारी दे दी गयी है.

प्रमाण के साथ करना होगा शिकायत

प्रधिकारी द्वारा जारी अपने सूचना में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी अधिकारी की शिकायत करता है तो उसके पास शिकायत का ठोस आधार होना चाहिए. बिना प्रमाण के कोई भी कार्रवाई नहीं होगी. इसके अलावा गुमनाम पत्र के माध्यम से की गयी शिकायत पर भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

शिकायत मिलने पर होगी सत्यता की जांच

शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत मिलने पर उसकी सत्यता की जांच भी होगी. शिकायत सही पाये जाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनका जवाब सुना जाएगा, इसके बाद ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई होगी. वर्तमान में पुलिस शिकायत प्रिधिकार का कार्यालय हिनू में स्थित है. इसके अध्यक्ष सेवानिवृत आइपीएस अधिकारी पीआरके नायडू हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें : Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >