देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा झारखंड, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में बोले हेमंत सोरेन, देखें Video

Hemant Soren in Bengal Global Business Summit 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए. उन्होंने देश-विदेश के उद्योगपतियों को झारखंड आने का न्योता दिया. हेमंत सोरेन ने क्या-क्या बातें कहीं, यहां पढ़ें.

Hemant Soren in Bengal Global Business Summit 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, भागीदारी और बेहतर संबंध जरूरी है. हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यूटाउन में बिस्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 2 दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने देश-विदेश के उद्यमियों और निवेशकों को झारखंड में निवेश करने का न्योता दिया. हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्लोबल बिजनेस समिट से एक राज्य का दूसरे राज्यों तथा अन्य देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं. उन्होंने कहा कि निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

विकसित राष्ट्र के लिए राज्यों में समन्वय जरूरी – हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य को और आगे ले जाने के लिए नये सिरे से पहल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल और झारखंड में कई ऐसी गतिविधियां हैं, जो एक समान हैं. उन्होंने कहा कि जिस तेजी से टेक्नोलॉजी बदल रही है, उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी जरूरी है.

‘ग्लोबल बिजनेस समिट से राज्यों, देशों से बनते हैं व्यापारिक रिश्ते’

झारखंड के सीएम ने कहा कि राज्यों में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस समिट से एक राज्य का अन्य राज्यों के साथ और अन्य देशों के साथ भी बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं. निवेश और नयी टेक्नोलॉजी से विकास की संभावनाएं बनती हैं. हेमंत सोरेन ने कहा, ‘इस समिट में मुझे देश-विदेश से आये मेहमानों और उद्योग जगत के लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है. मैं बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में आये उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं. आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड भी तेजी से आगे बढ़े.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड का अहम रोल – हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज है. कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ-मेटेरियल का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है. झारखंड में कई खनिज आधारित उद्योग हैं. कई औद्योगिक घरानों ने झारखंड में निवेश किया है. इस राज्य को और आगे ले जाने के लिए नये उद्योग स्थापित करने की नये सिरे से पहल हो रही है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंत्रणा करते झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

‘खनिजों के अलावा अन्य सेक्टर में भी अपार संभावनाएं’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला-संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेकों क्षेत्रों में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं. झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है. ऐसे में टेक्सटाइल क्षेत्र में भी राज्य आगे बढ़ सकता है. कला-संस्कृति हो या प्राकृतिक सौंदर्य, हर मामले में झारखंड बेहतरीन जगह है. यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं.

हेमंत सोरेन की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई गतिविधियां एक जैसी – सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल एक-दूसरे के काफी करीब हैं. दोनों ही राज्यों में चल रही कई गतिविधियां एक जैसी हैं. ऐसे में बताना मुश्किल है कि कौन-सी गतिविधि झारखंड की है और कौन-सी बंगाल की. दोनों ही राज्य एक जैसी गतिविधियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. इससे दोनों ही राज्यों के समग्र विकास का नया रास्ता खुल रहा है.

हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी भी गयीं थीं कोलकाता. फोटो : प्रभात खबर

ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन दोनों की पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे हेमंत सोरेन ने उम्मीद जतायी कि दोनों राज्य (झारखंड और पश्चिम बंगाल) भारत में प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभरेंगे. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) का हिस्सा हैं. दोनों के बीच संबंध काफी अच्छे माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

5 फरवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, देखें एक-एक जिले का रेट

पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटे संजय सेठ, रांची के सांसद संजय सेठ लांच करेंगे ई-लाईब्रेरी

डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने की मांग क्यों कर रही भाजपा, जानें क्या बोले बाबूलाल मरांडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >