झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर क्या है तैयारी ? त्योहारों का सीजन खत्म होने के साथ ही हो सकती है घोषणा

झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है, और इसकी घोषणा त्योहारों के खत्म होने के बाद हो सकती है. इसके लिए आयोग हर 500 की आबादी पर एक बूथ का गठन की तैयारी में है. राज्य में कुल 53,480 बूथों का गठन किया गया है.

Jharkhand panchayat election Latest News, Ranchi News रांची : राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर बूथों के गठन का काम पूरा कर लिया है. राज्य में कुल 53,480 बूथों का गठन किया गया है. करीब 2.35 करोड़ मतदाताओं के लिए प्रति 500 की आबादी पर एक बूथ का गठन किया गया है. मतदाताओं में 1.21 करोड़ पुरुष व 1.13 करोड़ महिलाएं शामिल हैं.

सबसे अधिक 4,460 बूथ का गठन गिरिडीह जिले में किया गया है. वहीं, रांची में 3,631, पलामू में 3,305, हजारीबाग में 3,078 व खूंटी में 990 बूथ बनाये गये हैं. सबसे कम 803 बूथ लोहरदगा जिले में हैं. शेष जिलों में बूथों की संख्या एक से तीन हजार के बीच है.

राज्य में कुल 53,480 बूथों का गठन किया गया है
एक लाख बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल

पंचायत चुनाव में एक लाख से अधिक बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जायेगा. राज्य में पहले से 52 हजार बैलेट बॉक्स उपलब्ध हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से 50,000 बैलेट बॉक्स मंगाया है. बैलेट बॉक्स को विभिन्न जिलों में भेज दिया गया है. वहीं, पंचायत चुनाव के िलए जिला स्तर पर भी तैयारी पूरी करने का निर्देश िदया गया है.

त्योहार खत्म होते ही हो सकती है घोषणा

राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा त्योहारों का मौसम खत्म होते ही की जा सकती है. राज्य सरकार कोविड संक्रमण की स्थिति पर भी पैनी नजर बनाये हुए है. कैबिनेट की अगली बैठक में भी विचार के बाद चुनाव कराने पर फैसला संभव है. हालांकि, सूत्र अब तक पंचायत चुनाव कराने से संबंधित किसी प्रस्ताव के तैयार किये जाने से इनकार करते हैं.

Posted by : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >