Jharkhand News: सिंहभूम 3.2 अरब साल पहले था दुनिया का सबसे गर्म समुद्र तट, वैज्ञानिकों का दावा

Jharkhand News: झारखंड का सिंहभूम जिला कभी विश्व का सबसे गर्म समुद्र तट हुआ करता था. 3 देशों के वैज्ञानिकों ने शोध रिपोर्ट में यह दावा किया है.

Jharkhand News: झारखंड का सिंहभूम जिला ओडिशा से सटा है. ओडिशा के पुरी स्थित समुद्र तट से सिंहभूम जिले की दूरी करीब 300 किलोमीटर है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कभी सिंहभूम दुनिया का सबसे गर्म समुद्र तट हुआ करता था?

अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में छपी रिपोर्ट

जी हां, सिंहभूम के बारे में एक नई खोज सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि विश्व का पहला समुद्र तट यहीं (सिंहभूम में) था. वह भी करीब 3.2 अरब साल पहले. अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में छपे इस रिसर्च से पहले एक शोध प्रकाशित हुआ था, जिसमें कहा गया था कि 2.5 अरब साल पहले महाद्वीप अस्तित्व में आए थे. नए शोध ने उस रिपोर्ट को गलत साबित कर दिया है.

मोनाश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक प्रियदर्शी चौधरी ने किया शोध

भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने अपने हालिया रिसर्च में दावा किया है कि उन्हें सिंहभूम में इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि यहां कभी समुद्र तट हुआ करता था. मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक प्रियदर्शी चौधरी, जो इस रिसर्च के प्रमुख शोधकर्ता हैं, ने यह दावा किया है. उन्होंने कहा कि 3.1 अरब साल पुरानी चट्टानों के जिरकोण कणों के अध्ययन में नदियों और समुद्र के होने के प्रमाण मिले हैं. इससे साबित होता है कि झारखंड के इस भू-भाग पर कभी महाद्वीप हुआ करते थे.

भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक शोध में शामिल

शोध रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस बात पर बहस जारी है कि धरती के अंदर से निकले मैग्मा ने महाद्वीपों के निर्माण में भूमिका निभाई होगी. लेकिन, एक तथ्य पर सभी वैज्ञानिक सहमत हैं कि प्लेट टेक्टोनिक्स की वजह से करीब 2.5 अरब वर्ष पहले समुद्र से महाद्वीपों का ऊपर आना शुरू हो गया था. भारतीय, ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने कहा है कि सिंहभूम क्रेटन लगभग 3.2 अरब साल पहले समुद्र से ऊपर आ गया था.

क्रेटंस की उत्पत्ति सबसे पहले झारखंड के सिंहभूम में हुई

वैज्ञानिकों का कहना है कि क्रेटंस की उत्पत्ति सबसे पहले वहीं हुआ था, जहां आज झारखंड का सिंहभूम जिला है. क्रेटंस समुद्रतल से निकलने वाले धरती के बड़े भू-भाग के शुरुआती केंद्र को कहा जाता है, जिसे अब हमलोग महाद्वीप कहते हैं. सिंहभूम के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे ही क्रेटंस मिले थे.

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में इस जगह पिकनिक मनाने दूर-दूर से आते हैं सैलानी, 300 फीट ऊपर से गिरता है झरने का पानी

चाईबासा : प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच के बसा है मृगसिंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >