Jharkhand News: रांची में हुई भारी बारिश के बाद गोंदा डैम लबालब भर गया. शनिवार को गोंदा डैम के 3 फाटक खोल दिए गए. रांची में एक दिन में 145 मिलीमीटर से अधिक बारिश के बाद कांके स्थित गोंदा डैम के फाटकों को खोलने का निर्णय लेना पड़ा. मौसम विभाग ने शनिवार को भी झारखंड में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है. रांची के कांके डैम से शहर की बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है.
Jharkhand News: रांची में भारी बारिश के बाद गोंदा डैम के 3 फाटक खोले गए, देखें VIDEO
Jharkhand News: भारी बारिश के बाद रांची के गोंदा डैम के 3 फाटक खोल दिए गए हैं. डैम का जलस्तर बढ़ने की वजह से शनिवार को यह फैसला लेना पड़ा.

गोंदा डैम के फाटक खोले गए.