Jharkhand News: देवघर में गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

Jharkhand News: देवघर में गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन जलकर खाक हो गया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.

देवघर, मिथिलेश सिन्हा : देवघर के सारठ में 132 /33 केबीए क्षमता वाले निर्माणधीन पावर ग्रिड के साइड पर रखी मशीन जी आई एस 33 केबी (गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन) जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक यह मशीन बीते साल 23 मार्च से निर्माणधीन स्थल पर रखी गयी थी और लंबे समय से यहां पर काम बंद था.

कैसे लगी आग

जानकारी के मुताबिक जी आई एस 33 केबी मशीन के ऊपर से एक हाई टेंशन तार गुजरा है. जिस पर एक पक्षी बैठ गयी. इस कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी. बता दें कि निर्माणधीन स्थल पर काम मार्च 2023 से है. ऊर्जा विभाग अंतर्गत झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के द्वारा ग्रिड निर्माण का कार्य बीजीआर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कार्य आवंटन हुआ था. जब समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो विभाग ने संवेदक को टर्मिनेट करने की प्रक्रिया शुरू की. जिसके बाद संवेदक ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया. इसके बाद बीते साल से काम बंद है.

क्या कहते हैं जीएम

झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के जीएम शिव शंकर प्रसाद सिंह का कहना है कि हम इस मामले को देख रहे हैं. लगभग 9 करोड़ की मशीन शॉर्ट सर्किट के कारण जल चुकी है.

Also Read: Jharkhand News: धनबाद में बड़ा हादसा टला, ट्रेन चढ़ते समय फिसला पैर, 1 यात्री घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >