Jharkhand News: दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव का निर्देश

Jharkhand News: झारखंड में दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने हाई लेवल मीटिंग में ये निर्देश दिए.

Jharkhand News: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को राजधानी रांची में एक अहम बैठक की. इसमें पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए. मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पुलिस पदाधिकारियों को इस बैठक में जरूरी निर्देश दिए. कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें करें. समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी मदद लें.

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी प्रमंडलों के आयुक्त, सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए अभी से जरूरी तैयारी शुरू कर दें. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी आदेश मुख्य सचिव ने दिया.

थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करें

मुख्य सचिव ने झारखंड के सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से कहा कि शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर सुनिश्चित करें, स्थानीय प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य लोगों की मदद लें. सभी जिलों के कंट्रोल रूम को 24X7 सक्रिय रखें. दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निबटने में त्वरित कार्रवाई की जा सके.

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगाएं सीसीटीवी कैमरे

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी पूजा समितियों को निर्देश दें कि वे पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी इंस्टॉल करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. डीसी और एसपी सभी पूजा पंडालों एवं रूट लाइन का फिजिकल वेरिफिकेशन करें. सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर की व्यवस्था करें. पूजा समिति के सदस्यों को अग्निशमन विभाग के सहयोग से इसे चलाने के लिए ट्रेंड भी किया जाए.

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर लगाएं साईनेज

मुख्य सचिव ने सभी डीसी और एसपी से कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान अधिक गहराई वाले तालाबों एवं नदियों में साईनेज लगाकर लोगों को सावधान करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. बैठक में प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read

IRCTC News : दुर्गा पूजा में बिहार, दिल्ली, यूपी जानेवालों को ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

dhanbad news : दुर्गा पूजा व छठ को लेकर ट्रेनों में सीट फुल

Dhanbad News: शहर की सड़कों का बुरा हाल, रुला रहे गड्ढे, दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

Prabhat Khabar EXCLUSIVE: जमशेदपुर में बोधनवाला घाट पर ऐसे हुआ ट्रक हादसा, देखें LIVE VIDEO

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >