घुटने टेकने को मजबूर हुए नक्सली, केंद्र और राज्य सरकार से कर दी ये बड़ी मांग, बोले- हम बातचीत को तैयार

Jharkhand Naxal News: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान ऑपरेशन कगार को बंद करने की मांग की गयी है. माओवादियों ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार है.

रांची : झारखंड के नक्सली अब घुटने टेकने को मजबूर हो गये हैं. यही वजह है कि भाकपा माओवादियों के लोग अब नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को रोकने की अपील की है. केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने बयान जारी कर तत्काल युद्ध विराम और शांति वार्ता की मांग की है. इसमें उन्होंने भारत और राज्य सरकार से ऑपरेशन कगार को रोकने का अनुरोध किया.

कगार नामक चलाया गया ऑपरेशन

प्रवक्ता अभय के अनुसार माओवादी प्रभावित क्षेत्रों को लक्षित करके कगार नामक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया है. इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा, हत्या और सामूहिक गिरफ्तारियां हुई हैं. अभय ने प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकारें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में अभियान रोकेगी, तो नक्सली शांति वार्ता करने के लिए तैयार हैं.

Also Read: कांग्रेस में जिला अध्यक्षों का बढ़ेगा पावर, पार्टी आलाकमान ने बनाया प्लान, कल दिल्ली में बुलायी गयी बैठक

पूरे भारत में मारे गये 400 से नक्सली

प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि अभियान के दौरान भारत में 400 से अधिक माओवादी नेता औरम कार्यकर्ता मारे गये हैं. महिलाओं के साथ भी हिंसा हुई है. कई नागरिकों की भी गिरफ्तारियां हुई है और उन्हें अवैध तरीके से हिरासत में रखकर यातना दी गयी है.

सरकार सैन्य अभियान बंद करेगी, तो करेंगे शांति वार्ता

प्रवक्ता अभय की ओर से दावा किया गया है कि अगर सरकार नक्सलियों की मांगों को लेकर बातचीत करती है, तो ऐसी स्थिति में नक्सली भी बातचीत में शामिल होंगे. नक्सलियों की ओर से यह भी घोषणा की गयी है कि अगर सरकार सैन्य अभियान बंद करेगी, तो वह युद्ध विराम की घोषणा कर देगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >