दिल्ली पुलिस का हाईअलर्ट: मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में झारखंड के भी 2 लोग, सूचना देने वाले को इनाम

आगामी 15 अगस्त के मद्देनज़र दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद है. 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए हैं, जिनमें झारखंड के दो आतंकी भी शामिल हैं. पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है और सूचना देने वाले को इनाम का ऐलान किया है.

रांची: आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में 'हाई अलर्ट' जारी किया है. साथ ही 19 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चिपका दिए हैं. इन आतंकियों की सूची में अल-कायदा (AQIS) से जुड़े झारखंड के 2 वांटेड आतंकी चतरा निवासी अबू सूफियान और जमशेदपुर के आजादनगर के रहने वाले सैयद मोहम्मद अर्शियान के नाम और तस्वीरें भी शामिल हैं.

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगे पोस्टर

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जनता से सहयोग मांगा है. इसलिए ये पोस्टर दिल्ली के मुख्य बाजारों, बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो स्टेशनों जैसी अत्यधिक भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए हैं. पोस्टरों में अल-कायदा (AQIS), इंडियन मुजाहिदीन (IM) और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF), बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसे विभिन्न खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े वांटेड आतंकियों की तस्वीरें शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या इन आतंकियों के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें. सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Student Silent March: हाथों में फूल, लेकिन जुबां रही खामोश, रांची में छात्रों ने निकाला साइलेंट मार्च

पोस्टर में शामिल प्रमुख 'मोस्ट वांटेड' नाम

  • झारखंड के वांटेड आतंकी: अबू सूफियान (चतरा), सैयद मोहम्मद अर्शियान (जमशेदपुर), मोहम्मद शर्जील अख्तर, इसका कनेक्शन अल-कायदा (AQIS) और इंडियन मुजाहिदीन (IM) से जुड़ा है.
  • वहीं, रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल का संबंध इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा है.

खालिस्तानी आतंकी संगठन

हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, वधावा सिंह बब्बर, गुरमीत सिंह बग्गा का सीधा संबंध खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा ग्रुप से है. वहीं, रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा का कनेक्शन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से है.

ये भी पढ़ें: अब जेल से बाहर जाकर काम करेंगे बंदी! घाघीडीह में शुरू होगी ओपन बैरक की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >