झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी जीवन रक्षक प्रणाली पर, ऑपरेशन पर अभी फैसला नहीं

Jharkhand Minister Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रामदास सोरेन की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है. अमेरिकी डॉक्टरों ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है, जिसकी वजह से उनके ऑपरेशन पर फैसला नहीं हो पाया है.

Jharkhand Minister Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उन्हें अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक झामुमो नेता ने रविवार को यह जानकारी दी.

बीडी के निर्धारण के लिए जरूरी है एपनिया टेस्ट

उन्होंने बताया कि आज शाम चिकित्सकों की एक टीम मंत्री का ‘एपनिया’ परीक्षण कर सकती है. ‘एपनिया’ परीक्षण मस्तिष्क मृत्यु (बीडी) का निर्धारण करने के लिए एक अनिवार्य परीक्षण है, क्योंकि यह मस्तिष्क तंत्र की कार्यप्रणाली में निर्णायक क्षय का आवश्यक संकेत प्रदान करता है.

‘रामदास सोरेन की हालत में नहीं आया है बदलाव’

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मंत्री के साथ दिल्ली में हैं. उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है. उनकी हालत अब भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक नहीं आयी अमेरिकी डॉक्टरों की रिपोर्ट

खबर यह भी है कि अमेरिकी डॉक्टरों ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है. इसलिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड की बैठक सोमवार 11 अगस्त को ही हो पायेगी. इसके बाद उनके ऑपरेशन पर फैसला होगा.

2 अगस्त को बाथरूम में गिर गये थे रामदास सोरेन

झामुमो नेता रामदास सोरेन (62) 2 अगस्त को अपने आवास में स्नानघर में गिर गये थे. इसके बाद उन्हें जमशेदपुर से विमान से राष्ट्रीय राजधानी के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ले जाया गया था.

एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम सोरेन का कर रही इलाज

झामुमो प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है और उन्हें गहन चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में चलेगी आंधी, वर्षा के साथ होगा वज्रपात, रहें अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भावुक ट्वीट- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

PHOTOS: जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा जमशेदपुर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >