PHOTOS: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और मोरहाबादी मैदान में धू-धू कर जला रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

1 / 1
PHOTOS: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और मोरहाबादी मैदान में धू-धू कर जला रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद
फुल स्क्रीन में देखें

PHOTOS: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और मोरहाबादी मैदान में धू-धू कर जला रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

Jharkhand Mein Ravan Dahan|झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में विजय दशमी के दिन मंगलवार (24 अक्टूबर) को रावण दहन किया. पंजाबी बिरादरी की ओर से जबर्दस्त आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई थी.

झारखंड की राजधानी रांची में विजय दशमी के दिन मंगलवार (24 अक्कटूबर) म से कम सात जगह रावण दहन किया गया. सबसे बड़ा रावण ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बना था. यहां 70 फीट के रावण का दहन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया.

शाम को करीब पौने सात बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और रावण, उसके छोटे भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाद का पुतला धू-धू कर जल उठा. मुख्यमंत्री ने बैंगनी रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहन रखा था. गले में उन्होंने लाल चुनरी भी डाल रखी थी. जब सीएम ने बटन दबाया उनके बेटे बड़े गौर से उसे देख रहे थे.

Also Read: झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के नए राज्यपाल रघुवर दास ने कुंवारी कन्या के पांव पखारे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंच पर रांची के सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह भी मौजूद थे. इस अवसर पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए. खासकर छऊ नृत्य को लोगों ने काफी सराहा.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राज्य एवं यहां के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना भी की. इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी हुई. वर्षों से पंजाबी बिरादरी की ओर से रांची में रावण दहन का आयोजन हो रहा है.

रावण दहन करने से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने राम, लक्ष्मण और सीता की आरती उतारी. इसके बाद उन्होंने रावण दहन करने के लिए रिमोट का बटन दबाया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राम, लक्ष्मण, सीता और बाल हनुमान के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. उन्होंने बाल हनुमान की गदा अपने हाथों से पकड़ रखी थी. पंजाबी बिरादरी ने हेमंत सोरेन को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >