झारखंड के मेडिकल कॉलेज में नियुक्त होने वाले प्रोफेसरों के लिए रखा गया है 30 लाख का पैकेज, फिर भी नहीं मिल रहा

झारखंड में एक बार फिर विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के रिक्त पड़े 72 और एसोसिएट प्रोफेसर के 89 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है.

झारखंड सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति के लिए अनुबंध पर रखे जानेवाले प्रोफेसर को प्रति वर्ष 30 लाख का पैकेज तय किया है. इसके बावजूद मेडिकल कॉलेजों के लिए न तो प्रोफेसर मिल रहे हैं और न ही एसोसिएट प्रोफेसर. सरकार ने अनुबंध पर रखे जानेवाले एसोसिएट प्रोफेसर के लिए सालाना 24 लाख रुपये का पैकेज तय किया है. मेडिकल कॉलेजों की मान्यता बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग छह माह से प्रयासरत है.

इस दौरान चार बार से अधिक विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति का प्रयास किया गया. एक बार फिर विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के रिक्त पड़े 72 और एसोसिएट प्रोफेसर के 89 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है. इनके लिए चार मार्च को रिम्स रांची में वॉक इन इंटरव्यू रखा गया है.

सेवानिवृत्त चिकित्सक भी ले सकते हैं हिस्सा :

स्वास्थ्य विभाग ने दो वर्षों के लिए अनुबंध पर सेवानिवृत्त चिकित्सकों की भी नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है.

रिम्स को छोड़ कर अन्य पांच मेडिकल कॉलेजों में होगी नियुक्ति

इसमें शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, धनबाद, एमजीएम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, जमशेदपुर, फुलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दुमका, मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पलामू व शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, हजारीबाग शामिल है.

मेडिकल कॉलेजों के 24 विभागों में होगी नियुक्ति

राज्य के मेडिकल कॉलेजों के 24 विभागों में अनुबंध पर प्रोफेसर व एसो प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति होनी है. इसमें एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, एफएमटी, फार्मोकोलाडी, पीसीएम, औषधि, शिशु रोग, अस्थि, इएनटी, नेत्र, स्त्री एवं प्रसूति, रेडियोलॉजी, चर्म एवं यौन रोग, मनोरोग और फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन विभाग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >