मंईयां सम्मान योजना के लाभुक ध्यान दें! आज ही निबटा लें यह जरूरी काम, इस दिन से आने लगेगा पैसा

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. रांची के 5 प्रखंडों में इसके लिए कैंप लगाया गया है. मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते से अप्रैल की राशि मिलने लगेगी.

रांची : झारखंड मेंƒ मंईयां सम्मान योजना के लाभुक के सत्यापन का कार्य €अंतिम चरण में है. बैंक खाता से आधार को जोड़ने को लेकर भी जिले में कैंप लगाये जा रहे हैं. मई के प्रथम सप्ताह तक इसकी प्रक्रिया भी पूरी हो जायेगी. इसके बाद मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह से अप्रैल माह की राशि को देने की प्रक्रिया शुरू होगी. इधर महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश के अनुरूप लाभुकों का ई-केवाईसी भी किया जायेगा. इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत रांची के नामकुम प्रखंड का चयन किया गया है. ईकेवाईसी के लिए अपनायी जाने वाली प्रक्रिया की जांच मंगलवार को की गयी.

पायलट प्रोजक्ट के तहत इन प्रखंडों का किया गया है चयन

पांच पंचायत में पायलट प्रोजक्ट के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया की शुरुआत होगी. इसके लिए खिजरी, बरगावां, सिदरौल, आरा और बड़ाम प्रखंड का चयन किया गया है. इसके लिए तैयार सॉफ्टवेयर की टेस्ट के बाद अब संबंधित प्रखंड में इसके लिए अलग से कैंप लगाया जायेगा. कैंप के लिए तिथि की घोषणा अलग से की जायेगी.

Also Read: झारखंड के लोगों को लगेगा 440 वोल्ट का करंट, इतनी महंगी हो जाएगी बिजली, घोषणा आज

तकनीकी परेशानियों की वजह से रोक दिया गया था ई‐केवाइसी

उल्लेखनीय है कि योजना के शुरुआत में ई‐केवाइसी शुरू की गयी थी, पर तकनीकी परेशानी को देखते हुए उस समय रोक लगा दी गयी थी. अब फिर से पूरी तैयारी के साथ इसे शुरू किया जायेगा. जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं हो. आधार आधारित बायोमीट्रिक ई‐केवाईसी के माध्यम से सत्यापन किया जायेगा.

2025‐26 के लिए मई के प्रथम सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी राशि

वित्तीय वर्ष 2025‐26 के लिए राशि मई के प्रथम सप्ताह तक जिलों को उपलब्ध करा दी जायेगी. इसके जिले स्तर से राशि देने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. अप्रैल से सिर्फ वैसे लाभुक को राशि दी जायेगी, जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा है. बैंक खाता से आधार को जोड़ने के लिए जिलों‚ द्वारा कैंप लगाया जा रहा है.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लौटेंगे रांची, DGP अनुराग गुप्ता रिटायर होंगे या मिलेगा सेवा विस्तार, फैसला आज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >