बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर एरिया, झारखंड में 4 दिन तक वर्षा का येलो अलर्ट

Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में 25 सितंबर तक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इससे पहले झारखंड में 4 दिन तक वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक झारखंड में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

Jharkhand Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बनने का अनुमान है. इससे पहले झारखंड में अगले 4 दिन तक बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने झारखंड के लिए जारी मौसम की चेतावनी में कहा है कि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं का झोंका चल सकता है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकती है.

25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि मानसून की वापसी रेखा बठिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दौसा और भुज से गुजर रही है. साथ ही पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाके में 25 सितंबर के आसपास एक फ्रेश लो प्रेशर एरिया बन सकता है. इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में बना है अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार में बने अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होते हुए उत्तर-दक्षिण ट्रफ पश्चिमी विदर्भ और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. यह अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है.

Jharkhand Ka Mausam: 24 घंटे के दौरान झारखंड में सामान्य रहा मानसून

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, तो कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई. सबसे ज्यादा 71.8 मिलीमीटर वर्षा जामताड़ा में हुई. इस दरौान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में 21 से 24 सितंबर तक वर्षा होने की संभावना

मौसम केंद्र ने कहा है कि राजधानी रांची में 21 सितंबर को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 22, 23 और 24 सितंबर को भी यही स्थिति रहेगी. यानी बादल छाये रहेंगे और एक या दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 22 सितंबर से रांची के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है.

मानसून में अब तक 1134.3 मिलीमीटर हुई वर्षा

झारखंड में इस मानसून सीजन अब तक 1134.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो 955.8 मिलीमीटर की तुलना में 19 फीसदी अधिक है. वहीं, सितंबर के महीने में अब तक 123.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात 157 मिलीमीटर से 21 फीसदी कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात 4.9 मिलीमीटर से 18 फीसदी कम है.

24 घंटे के दौरान झारखंड में कहां-कितनी वर्षा हुई

वर्षा केंद्र का नामवर्षापात
जामताड़ा एफएमओ71.8 मिलीमीटर
फतेहपुर55.0 मिलीमीटर
सुजानी चौक केवीके41.0 मिलीमीटर
नौडीहा बाजार40.0 मिलीमीटर
पूर्वी टुंडी33.0 मिलीमीटर
पुटकी27.6 मिलीमीटर
बिश्रामपुर27.5 मिलीमीटर
गिरिडीह25.2 मिलीमीटर
सिसई23.0 मिलीमीटर
जामताड़ा22.8 मिलीमीटर
महेशपुर22.0 मिलीमीटर
सदर चाईबासा17.0 मिलीमीटर
बोकारो केवीके16.5 मिलीमीटर
नवा बाजार14.3 मिलीमीटर
गढ़वा14.2 मिलीमीटर
महारो14.0 मिलीमीटर
डालटेनगंज13.6 मिलीमीटर
मांडू12.0 मिलीमीटर
बगोदर11.6 मिलीमीटर
कुंडहित11.2 मिलीमीटर
Source : imd, mausam kendra ranchi

इसे भी पढ़ें

रांची में ईस्ट टेक 2025 : ‘एमएसएमई और झारखंड में डिफेंस कॉरिडोर विकास’ पर मंथन

कुड़मी आंदोलन की वजह से धनबाद मंडल की 23 ट्रेनें प्रभावित, राजधानी एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेन रद्द

कुड़मी आंदोलन की वजह से झारखंड में रेल यातायात अस्त-व्यस्त, 69 ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट

Dhanbad News : खेमका के कर्मियों ने नियमित वेतन व बोनस के लिए किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >