Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान, जानें क्या होगा झारखंड के मौसम पर असर

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बन रहा है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अभी कोई विशेष परिस्थिति नहीं दिख रही. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान पर मौसम विभाग की नजर है. निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही झारखंड पर उसके असर के बारे में कुछ बता पायेंगे.

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन रहा है. झारखंड के मौसम पर इसका क्या असर हो सकता है? इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में अभी कोई विशेष परिस्थिति नहीं दिख रही है. बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान तैयार हो रहा है. मौसम विभाग की नजर उस पर है. निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद उसके असर के बारे में कुछ बता पायेंगे.

बंगाल की खाड़ी में 8 मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है. इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. 8 मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद यह डिप्रेशन में तब्दील हो जायेगा और फिर शक्तिशाली चक्रवात में इसके बदलने की प्रबल संभावना है.

Also Read: झारखंड का मौसम : गर्मी में सर्दी का एहसास, एक दिन में 10.6 डिग्री गिरा जमशेदपुर का पारा, जानें आपके शहर का हाल
गोड्डा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार

श्री आनंद ने कहा है कि इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बनने वाले चक्रवात के मार्ग का अध्ययन किया जा रहा है. निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की गतिविधियों का मौसम केंद्र अध्ययन कर रहा है. इसके असर के बारे में बाद में जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.5 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया.

अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने बताया है कि अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. अगले सप्ताह तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी. आसमान साफ रहेगा. इसलिए लोगों को चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा. रांची का अधिकतम तापमान 10 मई को 39 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री पहुंच जायेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ जाने से रांची में गर्मी की तपिश महसूस की जायेगी.

Also Read: IMD Alert: रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
कल 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री के रहेगा पार

मौसम केंद्र ने 8 मई 2023 के लिए अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान भी जारी किया है. किस जिले में कल का अधिकतम तापमान कितना रहेगा, इसकी पूरी सूची यहां देखें…

  • गढ़वा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पलामू में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • चतरा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • कोडरमा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • साहिबगंज में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गोड्डा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पाकुड़ में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • दुमका में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • देवघर में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • जामताड़ा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • धनबाद में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • बोकारो में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गिरिडीह में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • रामगढ़ में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • हजारीबाग में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लातेहार में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लोहरदगा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • सरायकेला खरसावां में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पूर्वी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पश्चिमी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • सिमडेगा में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

  • खूंटी में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

  • रांची में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >