Jharkhand Ka Mausam: झारखंड का उच्चतम तापमान 43 डिग्री पहुंचा, कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड का उच्चतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में उष्ण लहर यानी हीट वेव चलने की चेतावनी दी है. कहा है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति बनेगी. बिहार और उससे सटे इलाके में चक्रवात और छत्तीसगढ़ एवं उसके आसपास के इलाकों से ट्रफ गुजर रहा है, जिसका असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा और कुछ जगहों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी जायेगी.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड का उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. राज्य के अधिकतर प्रमुख जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है. राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट के बाद यह 38.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री चढ़कर 23.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. बिहार और उससे सटे इलाकों में चक्रवात बना हुआ है, तो छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाकों से ट्रफ गुजर रहा है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ने वाला है. बृहस्पतिवार 24 अप्रैल को झारखंड के कई जिलों में उष्ण लहर (Heat Wave) चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं चलेगी उष्ण लहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 24 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी भागों में यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति देखी जायेगी. इन तीनों जिलों का उच्चतम तापमान 37.8 डिग्री सेंटीग्रेड से 42.6 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच है.

पूर्वी सिंहभूम का उच्चतम पारा 42.6 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा

इन तीनों जिलों की बात करें, तो सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान अभी जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का है. यहां का अधिकतम पारा 42.6 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच चुका है. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा का पारा 42.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो चुका है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटेनगंज में 43 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं बारिश नहीं हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है या गिरावट दर्ज की गयी है. रांची के उच्चतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आयी है. जमशेदपुर के उच्चतम पारा में 0.4 डिग्री, डालटेनगंज में 1 डिग्री और चाईबासा में 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो में उच्चतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड का इजाफा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

बोकारो का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 7.4 डिग्री घटा

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो बोकारो के न्यूनतम तापमान में 7.4 डिग्री सेंटीग्रेड की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री, जमशेदपुर में 1 डिग्री घट गया है. रांची में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री और चाईबासा में 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें

JSSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! सितंबर तक आ जायेंगे शिक्षक भर्ती के रिजल्ट

Maiya Samman Yojana: गिरिडीह में 15611 लोगों के मंईयां सम्मान पर क्यों लगा ब्रेक? अब आगे क्या होगा?

Historical Places of Bokaro: अतीत की स्मृति संजोये हैं बोकारो के ये ऐतिहासिक स्थल

10 लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी का शव ले गये परिजन, 6 शवों को अब भी अपनों का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >