झारखंड के 17 जिलों में आज होगी भारी से बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Jharkhand Ka Mausam: मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों के 12 जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य में कहीं-कहं गर्जन तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर) के साथ वज्रपात की संभावना है.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के कम से कम 17 जिलों में रविवार 29 जून 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और इसके निकटवर्ती मध्य भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पश्चिमी एवं उत्तरी-मध्य भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के इन 5 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि दक्षिण पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों (रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले) में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रेड अलर्ट के बाद दूसरी सबसे गंभीर चेतावनी है.

12 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों के 12 जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य में कहीं-कहं गर्जन तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर) के साथ वज्रपात की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश से मध्यप्रदेश तक गुजर रहा इस्ट-वेस्ट ट्रफ

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इस्ट-वेस्ट ट्रफ दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से होते हुए झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजर रहा है. आने वाले दिनों में इसके असर से झारखंड में बारिश होती रहेगी.

झारखंड में सामान्य रहा मानसून

मौसम केंद्र ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा. कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.5 सेंटीग्रेड गोड्डा में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रांची में रहा. खूंटी में 16.5 मिमी वर्षा हुई.

इसे भी पढ़ें

Monsoon Tracker: बांग्लादेश और बंगाल के तटवर्ती इलाकों में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड में होगी भारी बारिश

झारखंड पर मेहरबान मानसून, अब तक 306.5 मिलीमीटर हुई बारिश, सामान्य से 80 प्रतिशत ज्यादा

Kal Ka Mausam: झारखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Ranchi Weather: मौसम अलर्ट के बाद रांची में काली घटाओं का डेरा, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >