Jharkhand Ka Mausam : कंपकपायेगी सर्दी, झारखंड के 11 जिलों में घना कोहरा, पारा तीन डिग्री गिरेगा

Jharkhand Ka Mausam : कांके में पारा 5.2 डिग्री तक लुढ़क गया है. न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक कमी आने के आसार हैं. दिन में धूप से राहत मिलेगी लेकिन सुबह-शाम कनकनी परेशानी बढ़ायेगी.

Jharkhand Ka Mausam : शनिवार की सुबह गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण अगले दो से तीन दिनों में झारखंड का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. कई इलाकों में तीन जनवरी से शीतलहरी चल सकती है. सुबह और शाम में कनकनी से परेशानी बढ़ सकती है.

शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कांके का 5.2 और गुमला का 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई. दिन में तेज धूप के कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी गयी है. शुक्रवार को सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 7.7, बोकारो का 9.1, जमशेदपुर का 11.6, चाईबासा का 10, हजारीबाग का 7.8, लातेहार का 10.4, लोहरदगा का 6.7, खूंटी का 8.0 और कोडरमा का 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में विजिबिलिटी 700 मीटर और देवघर में 600 मीटर दर्ज की गयी. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा का 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : शीतलहर का अलर्ट जारी, ठंड से कांपेंगे लोग, 5 जनवरी तक रहें सावधान

इन राज्यों में भी छाएगा घना कोहरा

अगले 5–7 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात व सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं अगले 4–5 दिनों में जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.

यहां भी चलेगी  शीतलहर

3 और 4 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में, 3 से 6 जनवरी के दौरान हरियाणा व चंडीगढ़ में, 4 से 6 जनवरी को पंजाब में जबकि 8 और 9 जनवरी 2026 को राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की प्रबल संभावना है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >