झारखंड: सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर मुहर, राज्यपाल ने चार नामों को दी मंजूरी

Ranchi News: अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिव पूजन पाठक होंगे सूचना आयुक्त. राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी अपनी स्वीकृति, शीघ्र जारी होगी अधिसूचना. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

आनंद मोहन/संजीव सिंह की रिपोर्ट

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक की नियुक्ति के संबंध में राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर बुधवार को सशर्त अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य सरकार द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इसके बाद सबों को शपथ दिलाई जाएगी.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश

मालूम हो कि राज्यपाल द्वारा उक्त नियुक्तियां कुछ शर्तों के साथ अनुमोदित की गई हैं. उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द सुनिश्चित की जाए जिससे कि आयोग का काम सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में अगर कोई प्रक्रियागत गलती पाई जाती है या इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित कोई प्रश्न उत्पन्न होता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी.

पहले दो बार लौटाई जा चुकी थी फाइल

राज्यपाल ने इससे पूर्व सूचना आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित दो बार संचिका (फाइल) राज्य सरकार को वापस कर दी थी. पहली बार फाइल तीन सदस्यों को राजनीतिक दल से संबद्ध रखने की बात पर वापस की गई थी. सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए दूसरी बार संचिका राज्यपाल के पास भेजी. लेकिन राज्यपाल ने फिर से कुछ सदस्यों पर मामला दर्ज रहने की जानकारी को स्पष्ट करते हुए संचिका वापस कर दी थी. राज्यपाल के पास सूचना अधिकार एक्ट व सुप्रीम कोर्ट के उल्लंघन का हवाला देकर सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया रोकने के लिए कई लोगों और संगठनों ने ज्ञापन भी दिया था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई

इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने रायजामा का किया दौरा, प्राकृतिक जल स्रोतों का लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >