राजेश कुमार
Jharkhand: झारखंड चेंबर एवं बल्लारी चेंबर, कर्नाटक के बीच व्यापार एवं निवेश संभावनाओं को लेकर चेंबर भवन में संयुक्त बैठक हुई. बैठक में झारखंड सरकार के उद्योग सचिव अरवा राजकमल एवं उद्योग निदेशक विशाल सागर मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के दौरान झारखंड एवं कर्नाटक के उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधियों के बीच बिजनेस आइडिया, निवेश अवसर, औद्योगिक सहयोग एवं व्यापार विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ. दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने भविष्य में आपसी समन्वय के साथ उद्योगों के विकास के लिए मिल कर कार्य करने पर जोर दिया.
टेक्सटाइल पॉलिसी पर हुई चर्चा
उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड में उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य तेजी से उभर रहा है. यहां उद्योगों के लिए भूमि की कोई कमी नहीं है. उद्योग निदेशक विशाल सागर ने कहा कि प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म एवं एग्रीकल्चर सेक्टर में निवेश की अपार संभावनायें हैं. झारखंड चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने झारखंड तेजी से औद्योगिक विकास के नये दौर में प्रवेश कर रहा है. प्रदेश की टेक्सटाइल पॉलिसी आकर्षक है. नयी इंडस्ट्री पॉलिसी शीघ्र आने वाली है, जो निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आयेगी.
दोनों चेंबर के बीच एमओयू
चेंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक उद्योग, निवेश, पर्यटन और व्यापारिक सहयोग के नये अध्याय की शुरुआत है. झारखंड और कर्नाटक के उद्यमियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद से व्यापारिक सहयोग को नयी गति मिलेगी. बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चेंबर के अध्यक्ष अव्वरु मंजूनाथ ने झारखंड के उद्यमियों को कर्नाटक में निवेश के लिए आमंत्रित किया. मौके पर झारखंड चेंबर एवं बल्लारी चेंबर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किये गये.
बैठक में ये लोग थे शामिल
मौके पर चेंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, धीरज तनेजा, किशोर मंत्री, सदस्य बिनोद अग्रवाल, अजय भंडारी, आशीष कुमार, सुरेश अग्रवाल, एनके टिकमानी, ग्यारसी लाल गोयल, मिथिलेश पांडेय, रोहित कुमार, संजय माहुरी, बल्लारी चेंबर की ओर से अव्वरु मंजूनाथ, एस दोड्डाणा गौड़ा, पी पलना, केसी सुरेश बाबू, वी. रामचंद्र, सीएस सत्यनारायण, सी श्रीनिवास राव, सत्य बाबू बी, सीए के राजशेखर आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें…
शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, बाजार में खरीदारी शुरू
