Jharkhand Weather News: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण मंगलवार को झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई. सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम इलाके में बारिश हुई, जो देर तक जारी रही. वहीं रांची में 17 मिमी, जगन्नाथपुर में 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.
29 जुलाई का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 जुलाई को रांची में थोड़ी कम, लेकिन लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है. रांची में बादल छाये रहेंगे व कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इधर लगातार बारिश से रांची के अधिकतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की कमी आयी, जबकि जमशेदपुर का पारा 2.6 डिग्री लुढ़का.
ये भी पढ़ें: श्रावणी मेले पर आतंकी साया, झारखंड में हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी
30-31 जुलाई का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने तथा मेघ गर्जन की संभावना है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश
इधर पूरे झारखंड में एक जून से 27 जुलाई तक सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सामान्यत: पूरे झारखंड में इस अवधि में 478.3 मिमी बारिश दर्ज है, जबकि अब तक झारखंड में 352.4 मिमी बारिश हुई है. रांची में अब भी 17 प्रतिशत बारिश कम हुई है.
ये भी पढ़ें... श्रावणी मेला 2026: होटल संचालकों के लिए प्रशासन की सख्ती, रेट चार्ट, सीसीटीवी और आईडी अनिवार्य
ये भी पढ़ें: दिल्ली में गूंजा झारखंड का नाम, प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार प्रदीप महतो को मिला '40 अंडर 40' सम्मान
