शिलापट्ट से सांसद का नाम गायब, मचा था बवाल; अब नये पट्ट के साथ विवाद का हुआ पटाक्षेप

अनगड़ा में निर्माणाधीन मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई के शिलान्यास पट्ट को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब समाप्त हो गया है. बीजेपी नेताओं ने नए शिलान्यास पट्ट का अनावरण किया.

अनगड़ा (रांची): अनगड़ा डाक बंगला के समीप निर्माणाधीन मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई (एमआरएचआरयू) के शिलान्यास पट्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा राजनीतिक विवाद बुधवार को समाप्त हो गया. विवाद का समाधान होने के बाद भाजपा नेताओं की मौजूदगी में निर्माण स्थल पर नए शिलान्यास पट्ट का विधिवत अनावरण किया गया.

नए शिलापट्ट में भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री सह क्षेत्रीय सांसद संजय सेठ, राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ इरफान अंसारी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप का नाम दर्ज किया गया है.

जानें, क्यों शुरू हुआ था विवाद

उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने एमआरएचआरयू भवन का शिलान्यास किया था. केंद्र प्रायोजित योजना होने के बावजूद शिलान्यास पट्ट पर क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का नाम नहीं होने और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने विरोध जताया था. पूर्व विधायक ने इस मामले को लेकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था. इसके बाद शिलान्यास पट्ट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई थी.

बीते 19 अगस्त को विधायक राजेश कच्छप ने किया ता एमआरएचआरयू भवन का शिलान्यास

ये भी पढ़ें- झारखंड में देर से शादी, मोटापा और डायबिटीज बढ़ा रहे High-Risk Pregnancy का खतरा

शिलापट्ट क्षतिग्रस्त करने को लेकर भी हुआ था आरोप-प्रत्यारोप

विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन की मौजूदगी में लोहे के औजार से शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया. वहीं, पूर्व विधायक पाहन ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया था. उन्होंने मामले को विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और असंवेदनशीलता बताया था. सांसद का नाम शिलान्यास पट्ट पर नहीं होने को लेकर उठे विरोध के बाद आखिरकार नया शिलापट्ट लगाया गया.

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुआ अनावरण

बुधवार को विवाद समाप्त होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो और मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने संयुक्त रूप से नए शिलान्यास पट्ट का अनावरण किया. इस अवसर पर अजय महतो, जगेश्वर महतो, संतोष महतो, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, भाजपा नेत्री माधुरी देवी, रेखा देवी, कुंती देवी, रामनाथ महतो, राजेंद्र महतो, वीरेंद्र सिंह भोक्ता, धनेनाथ महतो, विशेश्वर चौधरी, हिमांशु शेखर चौधरी, सिकंदर अंसारी, सुरेश महतो, सोहराय बेदिया, विजय महतो और महेंद्र महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- सरकारी डेंटल कॉलेज रिम्स में पहली बार शुरू हुआ एमडीएस कोर्स, स्टेट कोटा की सभी 13 सीटें फुल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >