गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग के खिलाफ ATS को मिली बड़ी सफलता, नीरज ठाकुर गिरफ्तार

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खास गुर्गे नीरज ठाकुर को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी राजधानी रांची से हुई है.

रांची : झारखंड में सक्रिय गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव संगठन के खिलाफ एटीएस की टीम को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खास गुर्गे नीरज ठाकुर को एटीएस की टीम मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी रांची जिले से हुई है. उसका नाम पुलिस की लिस्ट में टॉप पर था.

अमन श्रीवास्तव के गिरोह में निभा रहा अहम जिम्मेदारी

गौरतलब है कि वर्तमान समय में झारखंड में सक्रिय संगठित गैंग्स के खिलाफ एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में आज लंबे समय से फरार चल रहे अमन श्रीवास्तव के खास गुर्गे नीरज ठाकुर को एटीएस ने धर दबोचा है. जानकारी के मुताबिक वह गिरोह में काफी अहम जिम्मेदारियां निभा रहा था. नीरज पर विभिन्न कांडों में कई मामले दर्ज हैं.

नीरज ठाकुर से पूछताछ जारी

मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. बताया जाता है कि एटीएस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि अमन श्रीवास्तव का खास गुर्गा नीरज ठाकुर रांची में छिपकर रह रहा है. जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए विभाग ने जाल बिछाया और जहां वह फंस गया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद ही इसकी वस्तृत जानकारी मिल सकेगी कि अमन के गिरोह में उसकी क्या भूमिका थी.

Also Read: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने फिर की कार्रवाई, झारखंड में इन नेताओं के ठिकानों पर मारा छापा

अमन श्रीवास्तव की बीते साल हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि अपराधिक गिरोह का सरगना बीते साल अमन श्रीवास्तव मुंबई से गिरफ्तार हुआ था. वह तकनीकी रूप से काफी दक्ष है. उसका महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ठिकाना है. जहां से उसकी टीम विभिन्न अपराधिक कांडो को अंजाम देती है. अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से एटीएस की टीम नजर बनाए हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >