झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले- मैं सीएम हूं और सीएम ही रहूंगा, धर्मांतरण के खिलाफ करेंगे आंदोलन

Raghubar Das News: सक्रिय राजनीति में वापसी से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं सीएम हूं और हमेशा सीएम रहूंगा.

Raghubar Das News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि वह सीएम हैं और हमेशा सीएम रहेंगे. जी हां. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के राज्यपाल के पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले रघुवर दास ने यह बीत कही है. उन्होंने कहा है कि वह शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं. भाजपा के आम कार्यकर्ता के रूप में वह संगठन में पदार्पण करने जा रहे हैं. रांची में पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि वह सीएम हैं और हमेशा सीएम रहेंगे. उन्होंने सीएम का फुल फॉर्म भी बताया. कहा- सीएम यानी कॉमन मैन. एक ऐसा व्यक्ति, जिससे कोई भी कभी भी मिल सकता है.

10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेंगे रघुवर दास

रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें अब तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से उन्होंने निर्वहन किया है. आगे भी वह ऐसा ही करते रहेंगे 10 जनवरी को वह पार्टी की फिर से सदस्यता लेने जा रहे हैं. पार्टी उन्हें जो भी काम सौंपेगी, वह करेंगे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पार्टी में साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे. अगर कोई जिम्मेदारी मिली, तो उसे भी निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में स्वीकार करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रघुवर दास बोले- सीएम मतलब कॉमन मैन

रघुवर दास ने कहा कि वह बार-बार कह चुके हैं कि वह सीएम हैं और रहेंगे. सीएम यानी कॉमन मैन. एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने कभी खुद को किसी एक छोर से नहीं बांधा. झारखंड के मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रहे. हमेशा यही सोचा कि कैसे आम लोगों की मदद करें. ओडिशा के राज्यपाल के रूप में 14 माह के कार्यकाल में राजभवन के दरवाजे हमेशा आम लोगों के लिए खोलकर रखा.

रघुवर दास से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन का रघुवर दास ने किया ऐलान

रघुवर दास ने सक्रिय राजनीति में आने से पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह झारखंड में धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है. इसे रोकने वाला कोई नहीं है. धर्मांतरण के जरिए आदिवासी समाज को समाप्त करने की साजिश हो रही है. वह ऐसा नहीं होने देंगे. गांव-गांव में जाकर धर्मांतरण को रोकने के लिए आंदोलन खड़ा करेंगे. लोगों से पूछेंगे कि आखिर इसके पीछे है कौन? क्यों आदिवासियों और मूलवासियों की अस्मिता को योजनाबद्ध तरीके से मिटाने की साजिश हो रही है. रघुवर दास जब झारखंड के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा बिल झारखंड विधानसभा में पेश किया था.

इसे भी पढ़ें

Budget Session 2025: झारखंड में 20 दिन के बजट सत्र में 9 दिन छुट्टी, जानें किस दिन पेश होगा बजट

झारखंड के खरखरी जंगल में हिंसक झड़प, दर्जनों राउंड फायरिंग में एक जख्मी, दर्जनों मोटरसाइकिल को फूंका

9 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

बाबाधाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर 9117 लोगों से 4.64 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >