हेमंत सोरेन को फिर 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा, हेमंत सोरेन जिंदाबाद से गूंजा कोर्ट परिसर

Hemant Soren ED Court Latest Update|हेमंत सोरेन को दस्तावेजों में हेरफेर करके रांची के बड़गाईं स्थित जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कथित लैंड स्कैम केस में ईडी ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया था.

Hemant Soren ED Court Latest Update|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार (7 फरवरी) को भारी सुरक्षा के बीच पीएमएलए कोर्ट में पेश किया. ईडी के विशेष जज दिनेश राय ने हेमंत सोरेन को फिर पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. ईडी ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन विशेष जज ने सिर्फ 5 दिन की हिरासत दी.

हेमंत सोरेन को लेकर ईडी अफसर पहुंचे कोर्ट

इससे पहले कड़ी सुरक्षा में हेमंत सोरेन को लेकर ईडी के अधिकारी पीएमएलए कोर्ट पहुंचे. कोर्ट परिसर में पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और कार्यकर्ता हेमंत सोरेन के आने से पहले ही कोर्ट परिसर में पहुंच गए थे. जैसे ही हेमंत सोरेन वहां पहुंचे, झामुमो नेता और कार्यकर्ता ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे.

Also Read: मनी लाउंडरिंग केस : हेमंत सोरेन की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, कोलकाता में योगेश अग्रवाल के ठिकानों पर छापे

सीआरपीएफ ने सुरक्षा घेरा बनाकर कोर्ट रूम पहुंचाया

पूरा कोर्ट परिसर हेमंत सोरेन जिंदाबाद से गुंजायमान हो गया. भीड़ को देखते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने सुरक्षा घेरा बनाकर हेमंत सोरेन को कोर्ट रूम तक पहुंचाया. कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया. 3 फरवरी को पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था.

जमीन घोटाला से जुड़े मामले में हुई है हेमंत की गिरफ्तारी

ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन को दस्तावेजों में हेरफेर करके रांची के बड़गाईं स्थित जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कथित लैंड स्कैम केस में ईडी ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया.

Also Read: झारखंड : जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की फिर ईडी की विशेष अदालत में पेशी

हेमंत सोरेन ने विधानसभा से केंद्र और ईडी पर साधा निशाना

चंपाई सोरेन सरकार के शक्ति परीक्षण में कोर्ट की अनुमति से हेमंत सोरेन भी विधायक की हैसियत से शामिल हुए. उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों पर उन्हें साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ईडी केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है. उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया.

Also Read: शादी की सालगिरह पर हेमंत सोरेन से मिलने ईडी ऑफिस पहुंचीं पत्नी कल्पना सोरेन, किया इमोशनल पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >