JBVNL के क्षेत्र में बड़ा बदलाव, दो हिस्सों में बांटा गया रांची विद्युत एरिया बोर्ड, 64 नये पदों का सृजन

Jharkhand Electricity News: झारखंड बिजली वितरण के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है. इसके तहत रांची विद्युत एरिया बोर्ड को दो भागों में बांटा गया है. अब विद्युत आपूर्ति अंचल रांची-1 और रांची-2 कर दिया गया है.

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है. बढ़ती आबादी और बिजली उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए क्षेत्र को छोटा किया गया है. रांची विद्युत एरिया बोर्ड को दो हिस्सा में बांटा गया है. रांची से काट कर गुमला को अलग विद्युत आपूर्ति क्षेत्र बनाया गया है. वहीं, रांची में भी अब दो अधीक्षण अभियंता होंगे. इसे भी दो सर्किल में बांटा गया है.

64 नये पद किये गये सृजित

विद्युत आपूर्ति अंचल रांची-1 और रांची-2 में बांटा गया है. वहीं, 64 नये पद भी सृजित किये गये हैं. हर काम के लिए अलग-अलग पदाधिकारी होंगे. ताकि, ज्यादा से ज्यादा मॉनिटरिंग हो सके. इधर, हजारीबाग एरिया बोर्ड से अलग कर कोडरमा एरिया बोर्ड बनाया गया है. हजारीबाग में रामगढ़ सर्किल रहेगा. जबकि, कोडरमा में केवल कोडरमा सर्किल रहेगा. वहीं, साहिबगंज एरिया बोर्ड का नव सृजन किया गया है. गिरिडीह एरिया बोर्ड में गिरिडीह, देवघर और गोड्डा सर्किल को जोड़ा गया है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

नये पद सृजित

मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर पर नये पद भी सृजित किये गये हैं. इसमें कार्यकारी निदेशक के तीन नये पद सृजित किये गये हैं. अब कुल छह कार्यकारी निदेशक होंगे. महाप्रबंधक तकनीकी 16 की जगह 27 होंगे. महाप्रबंधक सीजीआरएफ के 11 नये पद सृजित किये गये हैं. उपमहाप्रबंधक तकनीकी अब 40 की जगह 59 होंगे. उपमहाप्रबंधक सीजीआरएफ के 19 पद सृजित किये गये हैं.

Also Read: Jharkhand News: एक दर्जन से अधिक BDO और CO समेत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर रोक, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >