PLFI के नाम पर झारखंड के 2 रियल इस्टेट कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की लेवी

Jharkhand Crime News: झारखंड के 2 रियल इस्टेट कारोबारियों से पीएलएफआइ के नाम पर 3 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Jharkhand Crime News: झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के नाम पर राजधानी के दो रियल इस्टेट कारोबारियों से तीन करोड़ रुपये की लेवी मांगी गयी है. दोनों को व्हाट्सऐप के जरिये चिट्ठी भेजी गयी है.

कडरू के व्यवसायी से 2 करोड़ की लेवी मांगने की प्राथमिकी दर्ज

कडरू निवासी रियल इस्टेट कारोबारी हेमंत सिंह मुंडा ने अरगोड़ा थाना में पीएलएफआइ के खिलाफ दो करोड़ रुपये की लेवी मांगने का मामला दर्ज कराया है. वहीं, रियल इस्टेट कारोबारी संजय कुमार ने लालपुर थाने में पीएलएफआइ के अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा के खिलाफ एक करोड़ रुपये लेवी मांगने का केस दर्ज कराया है.

संजय कुमार के मैनेजर के फोन पर अज्ञात नंबर से आया मैसेज

संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका ऑफिस रांची में कॉलेज रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स में है. बुधवार शाम करीब 5:30 बजे ऑफिस में मौजूद उनके पुत्र देवानंद राय और मैनेजर पंकज चौधरी के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया. इसमें पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने से संबंधित चिट्ठी थी.

पीएलएफआइ ने दी है फौजी कार्रवाई की चेतावनी

उसमें लिखा है कि आपने अवैध ढंग से जो भी काम किया है, उसके एवज में संगठन के पास एक करोड़ रुपये जमा कराने होंगे. इसके लिए पांच दिनों का समय दिया गया है. संगठन विरोधी काम करने पर फौजी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. शिकायतकर्ता का कहना है कि चिट्ठी मिलने के बाद उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

कारोबारी हेमंत सिंह मुंडा को व्हाट्सऐप पर भेजी चिट्ठी

वहीं, रियल इस्टेट कारोबारी हेमंत सिंह मुंडा को भी व्हाट्सऐप के जरिये चिट्ठी भेज कर दो करोड़ रुपये की लेवी मांगी गयी है. जिस मोबाइल नंबर से उक्त कारोबारियों को व्हाट्सऐप लेटर भेजा गया है, पुलिस उस मोबाइल नंबर धारक के बारे में पता लगाने के लिए तकनीकी शाखा के सहयोग ले रही है.

Also Read

Jharkhand Naxal News : खूंटी एसपी ने भरी हुंकार, पीएलएफआई को समाप्त करने के लिए चलेगा अभियान

Jharkhand News: पीएलएफआई का पूर्व सदस्य रिंकू साहू देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >