Jharkhand Crime News: झारखंड के रांची में मजदूर की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News: टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने बताया कि बुधराम महली महिलौंग स्थित कुमार सीमेंट दुकान में मजदूरी करता था एवं रात में दुकान बंद होने के बाद दुकान के बाहर ही सो जाया करता था. बुधवार की रात भी वह दुकान बंद कर बाहर सोया हुआ था. इसी दौरान ये घटना घटी.

Jharkhand Crime News: झारखंड के रांची जिले के नामकुम प्रखंड के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग स्थित कुमार सीमेंट दुकान के बाहर सो रहे एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी है. मृतक का नाम बुधराम महली है. वह मूल रूप से रामगढ़ के गोला का रहने वाला था एवं टाटीसिलवे के सिलवे गांव में किराए के मकान में रहता था. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

सीमेंट दुकान में था मजदूर

रांची जिले के नामकुम प्रखंड में मजदूर की हत्या कर दी गयी है. अपराधियों ने पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की है. इस मामले में टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने बताया कि बुधराम महली महिलौंग स्थित कुमार सीमेंट दुकान में मजदूरी करता था एवं रात में दुकान बंद होने के बाद दुकान के बाहर ही सो जाया करता था. बुधवार की रात भी वह दुकान बंद कर बाहर सोया हुआ था. इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक के परिजनों को इस मामले की जानकारी दे दी गयी है. इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.

Also Read: Jharkhand Breaking News live Updates: गिरिडीह में जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग गंभीर

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिम्स

मृतक बुधराम महली के सिर एवं चेहरे को पत्थर से कूच दिया गया है. अपराधियों ने पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों को सूचना दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है. मामले में अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया चल रही है. इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह में दामाद को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक

रिपोर्ट: राजेश वर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >