Jharkhand Crime: 'एक करोड़ दो नहीं तो भेज देंगे ऊपर' मयंक सिंह ने बिल्डर से मांगी रंगदारी

Jharkhand Crime: रांची में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने कांग्रेस नेता और बिल्डर ईश्वर आनंद से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है. उसने धमकी दी है कि रंगदारी दो, नहीं तो सीधे ऊपर भेज देंगे.

Jharkhand Crime: रांची-कुख्यात अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने कांग्रेस नेता और बिल्डर ईश्वर आनंद से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है. उसने धमकी देते हुए कहा है कि रंगदारी नहीं देने पर सीधे ऊपर भेज देंगे. पीड़ित ईश्वर आनंद ने रांची के पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आवेदन देकर सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है.

मयंक सिंह ने कैसे मांगी एक करोड़ रंगदारी?

दो सितंबर को अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और बिल्डर ईश्वर आनंद को ह्वाट्सएप कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है. उसने कहा है कि आपने काफी पैसा कमा लिया है. अब नाटक मत करिए. गैंग के लिए एक सप्ताह में रुपए तैयार रखिए और कॉल कीजिए.

मयंक सिंह ने कैसे भेजा संदेश?

मयंक सिंह ने ह्वाट्सएप के जरिए संदेश भेजा है. इसमें उसने कहा है कि अपार्टमेंट के बिजनेस में आपने बहुत पैसा कमा लिया है. अब अमन साहू गैंग के लिए एक करोड़ रुपए रंगदारी दो, नहीं तो सीधे ऊपर भेज देंगे. इस संदेश के साथ ही उसने समाचार पत्र के कई कतरन भेजे हैं, जिसमें अमन साहू गैंग से संबंधित खबरें प्रकाशित की गयी हैं. कांग्रेस नेता ईश्वर आनंद ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर सुरक्षा देने की मांग की है.

Also Read: Jharkhand Crime: पलामू में बिहार के युवक की पीट-पीट कर हत्या, साक्ष्य छिपाने की कोशिश

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन पांच जिलों की महिला लाभुकों को देंगे सौगात, कैसी है तैयारी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >