PHOTOS: ऑफर लेटर देने इस अंदाज में टाना भगत इंडोर स्टेडियम पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (22 जनवरी) को राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगांव में 2500 कौशल प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए.

Hemant Soren Distributes Offer Letter|झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (22 जनवरी) को राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगांव में 2,500 कौशल प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए.

टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम को ‘रोजगार मेला’ नाम दिया गया था. रोजगार मेला में ऑफर लेटर का वितरण करने के बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी भी साझा की.

हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा- रांची स्थित टेक्स्टाइल उद्योगों में 2,500 कौशल प्रशिक्षित युवाओं को ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ. सभी को हार्दिक बधाई. शुभकामनाएं और जोहार.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आज ऑफर लेटर मिल रहा है, उन्हें रांची के ओरमांझी स्थित कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही कंपनियों अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोदिंग, वेलेंसिया अपेरल्स और ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल में रोजगार मिलेगा.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने लगाये नारे- जब-जब मोदी डरता है, ईडी-ईडी करता है

खेलगांव में आयोजित ‘रोजगार मेला’ को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं. साथ ही विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला भी बोला. उन्होंने मंच से बताया कि उनके कार्यकाल में कौन-कौन से बेहतर काम हुए.

हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने स्थानीय युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों में 75 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया. अब इस पर अमल भी शुरू हो चुका है.

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने सत्ता की बागडोर संभाली है, झारखंड को तरक्की के रास्ते पर लेकर चल पड़े हैं. चारों ओर विकास की गंगा बह रही है. राज्य से लोगों का पलायन कम हुआ है. अब लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार मिल रहा है.

Also Read: PHOTOS: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने ऐसी नीतियां बनाईं, जिससे उद्योगपति झारखंड आने के लिए आकर्षित हो रहे हैं. आज झारखंड के प्रोडक्ट्स विदेशों में भी भेजे जा रहे हैं.

हेमंत सोरेन ने कहा कि ओरमांझी के कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में इस वक्त 10 हजार युवाओं को रोजगार मिला है. उनकी सरकार इस संख्या को एक लाख पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

Also Read: ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछे ये सवाल, पूछताछ खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं से बोले सीएम : न डरेंगे और न झुकेंगे

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, आईएएस अधिकारी वंदना दादेल, कंपनियों के अधिकारी और हजारों युवा शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >