Jharkhand Chunav: 43 सीटों पर 5 हजार से कम वोटों पर हुआ हार-जीत का फैसला, 26 पर दोबारा नहीं मिली जीत

Jharkhand Chunav: बाते दो चुनावों में हार जीत का फैसला 5 हजार से कम वोटों पर हुआ था. इनमें से 26 विधानसभा सीटों पर हार जीत का फैसला 5 हजार से भी कम मतों से हुआ था.

रांची, सुनील कुमार झा: वर्ष 2009 और वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में राज्य की कुल 43 सीटों पर हार-जीत का फैसला 5000 से कम वोटों से हुआ था. इनमें 26 सीटों पर अगले चुनाव में संबंधित पार्टियों को दूसरी बार जीत नहीं मिली. वर्ष 2009 के चुनाव में कुल 26 विधानसभा सीटों पर हार-जीत का फैसला 5000 से कम वोटों से हुआ था. वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में संबंधित पार्टियां इनमें से 15 सीटों पर फिर जीत दर्ज नहीं कर सकी थीं. वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर हार-जीत का फैसला 5000 से कम वोट से हुआ था, उनमें से 10 सीट पर ही संबंधित पार्टियां लगातार दूसरी बार जीतीं. वहीं, वर्ष 2014 में कुल 17 सीटों पर हार-जीत का फैसला 5000 से कम वोट से हुआ था. वर्ष 2019 के चुनाव में संबंधित पार्टियां इनमें से 11 सीटें हार गयी थीं.

वर्ष 2009 में इन सीटों पर रहा 5000 से कम वोटों का अंतर

Also Read: अफसर नेताओं को दे रहे थे पार्टी बदलने की सलाह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई

वर्ष 2014 में इन सीटों पर रहा 5000 से कम वोटों का अंतर

वर्ष 2019 में 5000 वोट से कम अंतरवाली सीटें

इन सीटों पर भी था कड़ा मुकाबला

रांची भाजपा झामुमो 5904
खिजरी कांग्रेस भाजपा 5469
घाटशिला झामुमो भाजपा 6724

Also Read: झामुमो ने किसानों को बिना ब्याज कृषि ऋण देने का किया ऐलान, जारी किया अधिकार पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >