Jharkhand Chunav: क्या बागी BJP की राह में बनेंगे रोड़ा? प्रदेश आलाकमान मनाने में जुटा, एक तो बाबूलाल को ही दे रहा चुनौती

Jharkhand Chunav: झारखंड में बीजेपी के बागी नेता पार्टी प्रत्याशियों की राह में रोड़ा बन रहे हैं. हालांकि, इनमें से बहुतों को मना लिया गया तो कई अब भी मानने को तैयार नहीं.

Jharkhand Chunav, रांची : झारखंड में टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे भाजपा के बागी अब भी पार्टी प्रत्याशियों की राह का रोड़ा बन कर खड़े हैं. प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से चलाये गये अभियान के बाद कई नाराज बागियों को मना लिया गया है, लेकिन अब भी गुमला से मिसिर कुजूर, धनवार से निरंजन राय व नाला से सत्यानंद झा ने मोर्चा खोल रखा है. साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया है.

बागी निरंजन राय को मनाने में जुटा प्रदेश आलाकमान

हालांकि, अभी भी प्रदेश भाजपा की ओर से इन्हें मनाने का प्रयास जारी है. निरंजन राय को मनाने के लिए प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय जुटे हुए हैं. डॉ रवींद्र राय का निरंजन राय के साथ नजदीकी संबंध रहा है. ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि इनका नामांकन वापस करा लिया जाये. हालांकि, इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने निरंजन राय के घर जाकर उन्हें मनाने का प्रयास किया था. इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

Also Read: झारखंड विधानसभा चुनाव में EXIT POLL करने वालों की खैर नहीं, ECI का सख्त निर्देश

मिसिर कुजूर का बीजेपी आलाकमान की बात मानने से इनकार

इसी प्रकार मिसिर कुजूर को मनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता गये थे, लेकिन उन्होंने इनकी बात मानने से इंकार कर दिया है. इधर, रांची में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल करने वाले संदीप वर्मा ने नामांकन वापसी पर अपनी सहमति जता दी है. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल करने वाले मुनचुन राय की नामांकन वापसी का प्रयास जारी है. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने रांची में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को मनाने का टास्क दिया है. निरंजन राय धनवार सीट से प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ खड़े हैं. वहीं, नाला में भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के खिलाफ सत्यानंद झा बाटुल व गुमला में सुदर्शन भगत के खिलाफ मिसिर कुजूर चुनौती देने के लिए तैयार हैं.

Also Read: Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव के पहले चरण में 62 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, स्क्रूटनी के बाद बचे इतने उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >