मंत्रिमंडल विस्तार के बाद झारखंड कैबिनेट की पहली बैठक कल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शुक्रवार को पहली बार कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है.

रांची : झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक 6 नवंबर को होगी. बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. बैठक का आयोजन रांची के प्रोजेक्ट भवन में होगा. जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है. बैठक दोपहर 3 बजे बुलायी गयी है.

मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को पहली बार की थी बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद 28 नवंबर को पहली बार कैबिनेट की बैठक की थी. जिसमें उन्होंने 5 प्रस्तावों पर मुहर लगाई थी. जिसमें मंईयां सम्मान योजना की राशि 2500 रुपये करने, जेपीएससी और जेएसएससी के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. साथ ही केंद्र सरकार के पास झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये लेने के लिए कानूनी कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी.

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही एक्शन में हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में आ गये हैं. 2 दिसंबर को उन्होंने अधिकारियों के साथ अनुपूरक बजट की तैयारियां करने समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिये. इसके बाद 3 दिसंबर को उन्होंने निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया. उसी दिन शाम में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा कर राज्य के विधि व्यवस्था की जानकारी ली.

Also Read: हेमंत सोरेन के विश्वासपात्र लोगों में शुमार हैं पहली बार कैबिनेट में जगह पाने वाले सुदिव्य कुमार सोनू, जानें सियासी सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >