झारखंड कैबिनेट की बैठक 25 सितंबर को, कई बड़े प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट की अगली बैठक 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे रांची में आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की अगली बैठक की तारीख तय कर दी है. यह महत्वपूर्ण बैठक आगामी 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे से रांची स्थित झारखंड मंत्रालय के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग (निगरानी) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई अहम विभागों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की संभावना है.

विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम एजेंडों पर चर्चा की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण और वित्तीय मामलों से संबंधित दर्जनों प्रस्तावों को मंजूरी के लिए पटल पर रखा जाएगा. हालांकि, किन-किन विशिष्ट प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय होगा, इसकी आधिकारिक सूची बैठक के दिन ही स्पष्ट हो सकेगी. राज्य सरकार आगामी जरूरतों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसलों पर अंतिम मुहर लगा सकती है.

ये भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर CM हेमंत को लिखा पत्र, कहा- जनता को क्या कहें? कर दी ये मांग

25 अगस्त की कैबिनेट बैठक में इन प्रमुख फैसलों पर लगी थी मुहर

इससे पूर्व 25 अगस्त को आयोजित कैबिनेट बैठक में भी राज्य सरकार ने कई बड़े और जनहित से जुड़े फैसलों को हरी झंडी दिखाई थी, जिनमें मुख्य रूप से ये फैसले लिये गए थे.

  • गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना में राहत: कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा फैसला गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर था. जिसमें छात्रों को उच्च शिक्षा के तहत प्राप्त हो रही राशि में आ रहे व्यवधान को समाप्त कर दिया था.
  • स्वास्थ्य सेवाओं में एयर एम्बुलेंस और रिम्स विस्तार: झारखंड में गंभीर मरीजों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा का दायरा बढ़ाने और एसओपी को मंजूरी दी गई थी.
  • 1000 स्कूलों में AI क्लास: झारखंड के 1,000 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कक्षाएं और वर्चुअल क्लासरूम शुरू करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी.
  • रांची में दो नए फ्लाईओवर और इंफ्रास्ट्रक्चर: राजधानी रांची में यातायात को सुगम बनाने के लिए अरगोड़ा चौक से हरमू (469 करोड़) और करमटोली से साइंस सिटी (351 करोड़) तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई थी.

ये भी पढ़ें: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दो घायल, एक हफ्ते में दूसरी दुर्घटना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >