Ranchi: झारखंड में बढ़ गया बसों का किराया, 6 जून से इतने ज्यादा लगेंगे पैसे

Ranchi: झारखंड में बस यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. बस ऑपरेटरों ने 6 जून से विभिन्न रूटों पर किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. नये किराए लागू होने के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक पैसे खर्च करने होंगे. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

पूजा सिंह
Ranchi: बस ओनर एसोसिएशन रांची की ओर से बस परिचालन में मूल्य वृद्धि का चार्ट जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार बढ़ी हुई दरें शनिवार 6 जून 2026 से लागू कर दी जायेंगी. एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि डीजल, टायर, लुब्रिकेंट, यूरिया, मैकेनिक, चेसिस, मोटर पार्ट्स, बॉडी पार्ट्स और इंश्योरेंस में भारी वृद्धि हो गयी है. इसके कारण भाड़े में संशोधन आवश्यक हो गया है. एसोसिएशन ने बताया कि नयी दर छह जून से प्रभावी होगी.

बढ़ी दरें नीचे देखें

रूटपुराना किराया (₹)नया किराया (₹)
रांची – दुर्गापुर350420
रांची – आसनसोल300360
रांची – धनबाद250300
रांची – बोकारो200240
रांची – जैनामोड़180220
रांची – पेटरवार150180
रांची – गोला130160
रांची – रामगढ़100120
रांची – फुसरो200250
रांची – खूंटी8090
रांची – डोडया90100
रांची – तोरपा100120
रांची – रनिया150180
रांची – सोडे180200
रांची – मनोहरपुर250280
रांची – लछरागढ़200240
रांची – जलडेगा250300
रांची – बानो200240
रांची – सिमडेगा (लोकल)230270
रांची – सिमडेगा (नॉन स्टॉप)260300
रांची – मरछा120130
रांची – पोकला120140
रांची – कामडारा130150
रांची – बसिया150180
रांची – कोलेबिरा180200
रांची – पालकोट170200
रांची – गुमला150200
रांची – सिसई180200
रांची – कुम्हारी150200
रांची – कुरकुरा150200
रांची – तपकारा120140
रांची – रामपुर180210
रांची – राउरकेला400450
रांची – लोधमा200240
रांची – जशपुर250300
रांची – कुनकुरी300350
रांची – पत्थलगांव350400
रांची – कंसाबेल400450
रांची – शक्ति600700
रांची – कोरबा700820
रांची – नारायणपुर330360
रांची – बगीचा400480
रांची – बाताउली450500
रांची – अंबिकापुर500600
रांची – गुमला150180
रांची – मांडर5060
रांची – बिजुपाड़ा6070
रांची – मदरसा7085
रांची – कुड़ू100120
रांची – लोहरदगा105125
रांची – घाघरा120140
रांची – सासाराम500600
रांची – चंदवा150160
रांची – बालूमाथ180200
रांची – चतरा280330
रांची – जोरी300360
रांची – हंटरगंज340390
रांची – डोभी400470
रांची – औरंगाबाद450550
रांची – लातेहार180200
रांची – सतबरवा220250
रांची – मनिका250280
रांची – डाल्टनगंज300350
रांची – गढ़वा350400
रांची – भवनाथपुर420480
रांची – नगर400460

ये भी पढ़ें…

Ranchi: राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में मना पर्यावरण दिवस, पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

पलायन रोकने के लिए CM हेमंत ने बनाया मास्टर प्लान, नोएडा-मुंबई समेत 5 शहरों में खुलेंगे सहायता केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >