Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में नये वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:14 AM. 1 Jan 24 10:44 PM. 31 Dec

रांची के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नये वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन

रांची: हरमू रोड के चौधरी बागान स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नये वर्ष के आगमन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए दूरसंचार विभाग के निदेशक देव शंकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नए साल को बेहतर और खुशनुमा बनाने के लिए हम सभी कई शुभ संकल्प, विचार व वायदे अपने आप से करते हैं, परंतु व्यवहारिक जीवन में मन में अनेक विचार तथा बातें भी आती हैं. उनमें से बहुत से संकल्प सकारात्मक, नकारात्मक, दृढ़ व कमजोर होते हैं. नकारात्मक या कमजोर संकल्प हमें जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते. संबंधों पर भी हमारी सोच का गहरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए इस नये वर्ष के अवसर पर हमें अपनी संकल्प शक्ति को शुभ एवं सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है तभी सबके जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी. ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि बड़े हर्ष का समय है कि नये वर्ष के साथ नवयुग का भी आगमन हो रहा है. अब पुराना वर्ष बीतने के साथ-साथ अब अपने स्वार्थ व अहंकार रूपी पुराने संस्कारों को परिवर्तन कर इस संसार को बदलना है. आध्यात्म की अमृत वर्षा से सुखमय संसार शीघ्र आयेगा. बाल कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लोगों ने लिया.

4:14 AM. 1 Jan 24 10:44 PM. 31 Dec

झामुमो रांची युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अजीत नायक को दी बधाई

रांची: झामुमो द्वारा रांची जिला युवा मोर्चा का गठन किया गया. अजीत नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक के समीप उनका अभिनंदन किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता, अजय सिंह, नीरज सिंह, अकबर कुरैशी, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, विनोद साव, काली साव, अर्जुन नायक, पल्लू मुंडा, राहुल नायक, लालू वर्मा समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी.

4:14 AM. 1 Jan 24 10:44 PM. 31 Dec

शहीद दिवस पर सुरक्षा पुख्ता, डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात

खरसावां : पहली जनवरी को खरसावां में आयोजित शहीद दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसको लेकर सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी है. बड़े पैमाने पर पुलिस बलों की तैनाती गयी है. सीसीटीवी से सभी सड़क व शहीद पार्क की निगरानी की जा रही है. शहीद पार्क के साथ-साथ पार्क की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

4:14 AM. 1 Jan 24 10:44 PM. 31 Dec

खूंटी में सड़क हादसा, एक बच्चा समेत छह लोग घायल

खूंटी, चंदन: खूंटी-तमाड़ पथ पर तिरला में दो कार की टक्कर में तीन साल का बच्चा समेत छह लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार (जेएच 10पी 0882) कार मलियादा से वापस मारंगहादा के होड़ोंग गांव लौट रही थी. इसी क्रम में जमशेदपुर से खूंटी आ रही कार (जेएच01सीएम 9333) से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें मारंगहादा के होड़ोंग गांव निवासी लेबड़ा मुंडा, कोयर मुंडा, आरती देवी और तीन साल का दुबराज मुंडा घायल हो गये. वहीं दूसरी कार में सवार रोयलेन बडिंग और जोहन सोय को भी चोट लगी है. दुर्घटना में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

8:16 PM. 31 Dec 23 2:46 PM. 31 Dec

गिरिडीह में पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 पशु बरामद

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के अहिल्यापुर थाना पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं से लोड 11 पिकअप वैन को जब्त किया गया है. वहीं करीब 100 पशुओं को बरामद किया है.

8:16 PM. 31 Dec 23 2:46 PM. 31 Dec

कल दुमका पहुंचेंगे बाबूलाल मरांडी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची-गोड्डा इंटरसिटी ट्रेन से 7.15 बजे दुमका परिसदन पहुंचेंगे. वहां, बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >