Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू के रानीताल डैम में डूबे युवक का श‍‍व छह दिनों बाद बरामद

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:04 AM. 31 Dec 23 10:34 PM. 30 Dec

पलामू के रानीताल डैम में डूबे युवक का श‍‍व छह दिनों बाद बरामद

मेदिनीनगर: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के रानीताल डैम में सोमवार को स्नान करने के दौरान युवक धर्मेद्र कमलापुरी डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद शव निकालने के लिए स्थानीय मछुआरों के प्रयास से दो दिन बाद भी शव बरामद नहीं हुआ था. जिला प्रशासन के निर्देश पर एडीआरएफ की टीम बुधवार को पहुंची. दो दिन तक एनडीआरएफ की टीम ने शव खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर टीम शुक्रवार को रांची वापस हो गयी. शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने डैम में शव को तैरते हुए देखा. इसके बाद लोगों ने तैरकर शव को डैम से बाहर निकाला

4:04 AM. 31 Dec 23 10:34 PM. 30 Dec

बाबूलाल मरांडी 31 दिसंबर को चाईबासा में, प्रदेश पदाधिकारियों की होगी बैठक

रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 31 दिसंबर को चाईबासा में होगी. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सुनेंगे.

4:04 AM. 31 Dec 23 10:34 PM. 30 Dec

गोमो जंक्शन पर मालगाड़ी बेपटरी, डीआरएम पहुंचे

धनबाद, दीपक पांडेय: गोमो जंक्शन पर शनिवार की रात मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. इसकी सूचना जैसे ही मिली रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जानकारी मिलते ही डीआरएम भी पहुंचे. आपको बता दें कि दुरंतो, राजधानी समेत कई ट्रेनें रास्ते में हैं. रेलवे ट्रैक को क्लियर करने में टीम जुटी हुई है.

4:04 AM. 31 Dec 23 10:34 PM. 30 Dec

सिमडेगा में वृद्धाश्रम का किया गया शुभारंभ

सिमडेगा, इलियास: सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा शहर के डिप्टीटोली में बने वृद्धा आश्रम की शुरुआत की गयी. वृद्धाश्रम में असहाय बुजुर्गों को संरक्षण देते हुए हर तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी.उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्र श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मो शमी आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वृद्धा आश्रम का उद्घाटन किया गया. इस दौरान सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में लोगों के बच्चे काम करने बाहर चले जाते हैं तब घर पर उनके बुजुर्ग माता-पिता अकेले रह जाते हैं. उन्होंने बताया की बुजुर्गों की जनसंख्या भी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है. 2011 की जनसंख्या गणना के अनुसार देश में बुजुर्गों की जनसंख्या लगभग साढ़े आठ करोड़ है, जो 2032 तक साढ़े 18 करोड़ के करीब पहुंच जाने की उम्मीद है. जिसको देखते हुए भारत सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने आश्रय विहीन बुजुर्गों को संरक्षण प्रदान करने के लिए वृद्धा आश्रम की शुरुआत की है.

4:04 AM. 31 Dec 23 10:34 PM. 30 Dec

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण पांडेय का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिता अरुण पांडेय का शनिवार की दोपहर निधन हो गया. वह कुछ दिनों से बीमार थे. उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह 10 बजे सीठिओ घाट पर होगा. इससे पहले स्व पांडेय का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया. पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया.

4:04 AM. 31 Dec 23 10:34 PM. 30 Dec

खूंटी में सरना कोड को लेकर रेल-रोड चक्का जाम का रहा मिलाजुला असर

खूंटी, चंदन: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर शनिवार को आहुत रेल-रोड चक्का जाम सह भारत बंद का खूंटी में मिलाजुला असर रहा. सुबह शहर के ज्यादातर दुकानें खुली रहीं. कुछ देर बाद सरना धर्म समन्वय समिति और संयुक्त पड़हा महासभा के संयुक्त रूप से जुलूस निकालकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की गयी. इसके बाद ज्यादातर दुकानें बंद हो गयीं. इसके बाद सरना धर्म समन्वय समिति और संयुक्त पड़हा महासभा ने भगत सिंह चौक में सड़क जाम कर दिया. काफी देर आवागमन बाधित रहा. सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीओ अनिकेत सचान, सर्किल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, खूंटी थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने आदिवासी संगठन के प्रतिनिधियों से बात कर समझाया और जाम खुलवाया. इस अवसर पर संयुक्त पड़हा महासभा के अध्यक्ष सोमा मुंडा ने कहा कि लंबे समय से सरना धर्मकोड की मांग की जा रही है. इसके बाद भी अब तक सरना धर्म कोड नहीं दिया गया. प्रकृति के उपासक आदिवासियों को अलग सरना धर्मकोड मिलना ही चाहिए. सरना धर्म कोड नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. मौके पर दुर्गावती ओड़ेया, बिरसा कंडीर, महादेव मुंडा, सनिका मुंडा, सुभासिनी पुर्ती, कुंवारी होरो, मोदेस्ता मुंडा, बुधराम मुंडा, कैलाश मुंडा, उदय मुंडा, सुखराम गुड़िया, चार्ल्स पाहन सहित अन्य उपस्थित थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >