मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची में वीर बाल दिवस की पूर्व संध्या पर दिखाई गई फिल्म ‘चार साहिबजादे’
रांची: वीर बाल दिवस को मुख रखते हुए गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में श्रद्धालुओं के लिए रात 8:00 बजे से चार साहिबजादों की शहादत पर बनी फिल्म ‘चार साहिबजादे ‘ बड़े स्क्रीन पर दिखाई गई.
मयूरहंड़, चतरा: हजारीबाग-इटखोरी मुख्य पथ पर करमा स्थित दनदाहा घाटी में सोमवार की रात लगभग आठ बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो (जेएच 02 बीएच 0940) के दुर्घटनाग्रस्त होने से हजारीबाग के बकसपुरा गांव निवासी मो मुमताज अंसारी (30 वर्ष) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में मो तैयब अंसारी, जमीन अंसारी व एक अन्य शामिल है. ये सभी वाहन पर सवार होकर इटखोरी की ओर से हजारीबाग की ओर जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी घाटी में सड़क किनारे ट्रेंच में जा घुसी. मौके पर ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण व पुलिस एसआई मुकेश कुमार की टीम पहुंची, जहां घायलों को इलाज के लिए इटखोरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. ग्रामीण रामसेवक यादव, मोहन यादव समेत करमा के अन्य ग्रामीणों की तत्परता से मृतक व घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
गांधीनगर: बोकारो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के खासमहल के समीप सोमवार को पिकअप वैन पलट जाने से पैक नारायणपुर स्थित कडरूखुडा निवासी 10 ग्रामीण घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीसीएल ढोरी के केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
रांची: जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश महासचिव उपेंद्र नारायण सिंह, जदयू नेता महेश्वर प्रसाद चौधरी एवं मो सरफ़राज ने सोमवार को पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस में आर्चबिशप फादर फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की बधाई दी. जदयू नेताओं ने आर्चबिशप हाउस में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए. इस अवसर पर फादर फ़ेलिक्स टोप्पो ने सभी समुदायों के बीच सद्भावना और भाईचारा स्थापित करने का संदेश दिया. प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करुणा का प्रभु यीशु मसीह का संदेश समाज के लिए कल्याणकारी है.
रांची: श्रीराम जन्म अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश का वितरण दुर्गा मन्दिर रिम्स, वाल्मीकि नगर रांची महानगर में किया गया. इस अवसर पर विहिप प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि इस उत्सव में हर एक व्यक्ति को शामिल होना है और उस दिन मंदिर में सभी को इकट्ठा होना है. 11:00 बजे से 1:00 बजे के बीच और संध्या को दीपावली उत्सव हर घर में और मंदिर में मनाना है. 22 जनवरी 2024 को प्रदेश के मंदिर अयोध्या रूप में सजा कर पूजा-अर्चना की जाएगी. सभी बस्ती के संयोजक और सहसंयोजक को पूजित अक्षत कलश दिया गया. वहां से पूजा-अर्चना करने के बाद बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई. इस मौके पर प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख मिथलेश्वर मिश्र,रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, महानगर उपाअध्यक्ष गोपाल पारिक,बजरंग दल सह संयोजक दीपक साहू, अशोक सिंह, गोपाल शरण, राजकिशोर प्रसाद, प्रकाश चंद्रा सिन्हा , मनीष कुमार साहू, शेखर कुमार साहू, प्रह्लाद कुमार साहू, अजय महतो,सुशील सिंह,निवेन्द्र कुमार बाल्मीकि नगर के सभी बस्ती संयोजक शामिल हुए अभिषेक,सह संयोजक कामेश्वर बड़ाईक आरोग्य भवन संयोजक संतोष सोनी,सह संयोजक मनोज प्रसाद,दिव्यांयन संयोजक मदन साहू, सह संयोजक रामदेव सिंह,दीनदयाल संयोजक रितेश कुमार,सह संयोजक मुकेश ,इंद्रप्रस्थ संयोजक प्रकाश चंद्र सिंहा,सह संयोजक दीपक ,हाउसिंग संयोजक मानू ,विवेक सह संयोजक रितेश ,दिवाकर नगर संयोजक रणधीर सिंह सह संयोजक त्रिलोक कुमार नाग,बड़ागांई संयोजक राजेश साहू सह संयोजक अजय महतो ,सुख शांति संयोजक प्रदीप साहू सह संयोजक पिंटू ठाकुर,जय प्रकाश संयोजक रणधीर रजक,सह संयोजक संजय यादव ,गाड़ी गांव संयोजक विजय पोद्दार,सह संयोजक संतोष साहू,खटंगा संयोजक संजीत सिंह,सह संयोजक रितेश के अलावा सम्मानित लोग उपस्थित रहे.
पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के रानीताल डैम में नहाने गए 45 वर्षीय धर्मेंद्र कमलापुरी की डूबने से मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. शव की खोजबीन की जा रही है. मृतक चैनपुर का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कमलापुरी दोस्तों के साथ घूमने गया था. इसी दौरान वह डैम में नहाने उतर गया और कुछ दूर तैर कर जाने के बाद डूब गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. स्थानीय लोग शव की खोजबीन कर रहे हैं. घटनास्थल पर अंचल अधिकारी संजय कुमार बाखला, थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे, एसआइ राजीव कुमार सिंह पहुंचे हैं.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…