मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: उत्तर प्रदेश के इटावा में झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डिब्बों में भरा धुआं
उत्तर प्रदेश के इटावा में झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डिब्बों में धुआं भर गया. शनिवार (23 दिसंबर) को हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इटावा स्टेशन पर ट्रेन की बोगियों से लोग चेहरे पर रुमाल बांधकर उतरते दिखे. डिब्बे से उतरकर लोग इधर-उधर जाते दिख रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने 12 सेकेंड का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें ऐसा माहौल दिख रहा है. मामला क्या था, इस पर विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय का कद और बढ़ गया है. अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. उन्हें प्रियंका गांधी की जगह यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है.
खूंटी जिले के अड़की में पिछले दिनों दो जेनरेटर जलाए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने बताया है कि लेवी के लिए जेनरेटर को जलाया गया था.
सीएम हेमंत सोरेन रामगढ़ जिले के गोला के तिरला ग्राउंड में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां सीएम ने 572 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी.
बरोरा (धनबाद ): बीसीसीएल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी में कार्यरत कोल कर्मी 50 वर्षीय सोनाराम मांझी की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की देर रात हुई. मृतक के आश्रित को नियोजन की मांग को लेकर परिजन शनिवार को शव लेकर कोलियरी पहुंचे. मजदूर नेताओं ने भी समर्थन करते हुए प्रबंधन से तत्काल नियोजन देने की मांग की. जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो की उपस्थिति में बीसीसीएल प्रबंधन और मजदूर नेताओं की हुई. वार्ता में मृतक के पुत्र अजय मांझी को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी. दो माह के अंदर सभी कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया. सहमति बनने के बाद परिजन शव को लेकर वापस घर चले गये. सोनाराम मांझी के तीन बच्चे हैं. वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था. मृतक का पैतृक आवास बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र में है. वर्तमान में वह भीमकाली बीसीसीएल आवास में रहता था. नियोजन की मांग को लेकर हुई वार्ता में एपीएम मुकेश कुमार, बरोरा एटक क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, जमस क्षेत्रीय सचिव मंगल हेम्ब्रम, नवल-किशोर महतो आदि मौजूद थे.
हजारीबाग लोह सिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलघाटी झील के समीप अपने दोस्तों के साथ 14 वर्षीय साकीबुल बर्थडे मनाने गया था. बर्थडे मनाने के दौरान दोस्तों के बीच कहा सुनी हुई .इसी बीच एक दोस्त ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.