Jharkhand Breaking News LIVE: विकास कार्यों के कारण गोरखपुर–हटिया मौर्य एक्सप्रेस रहेगी रद्द

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:52 AM. 20 Dec 23 10:22 PM. 19 Dec

विकास कार्यों के कारण गोरखपुर–हटिया मौर्य एक्सप्रेस रहेगी रद्द

रांची: उत्तर पूर्व रेलवे में विकास कार्यों (नॉन इंटरलॉकिंग) की वजह से रांची रेल मण्डल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर – हटिया मौर्य एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/12/2023 से यात्रा प्रारम्भ दिनांक 08/01/2024 तक गोरखपुर से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 15027 हटिया – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 21/12/2023 से यात्रा प्रारम्भ दिनांक 09/01/2024 तक हटिया से रद्द रहेगी.

3:52 AM. 20 Dec 23 10:22 PM. 19 Dec

झारखंड विधानसभा के समक्ष वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों व कर्मचारियों ने दिया धरना

रांची : झारखंड में संचालित 1250 वित्तरहित इंटर कॉलेज, हाईस्कूल, संस्कृत स्कूल व मदरसा के शिक्षाकर्मियों ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. राज्यकर्मी का दर्जा देने, महंगाई को देखते हुए अनुदान की राशि चौगुना करने, वित्तीय वर्ष 2020-21 के बचे हुए स्कूल-कॉलेजों को अनुदान की राशि अविलंब निर्गत करने, सेवानिवृत्ति की आयु छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 62 वर्ष करने की मांग को लेकर झारखंड वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में महाधरना दिया गया. धरना में संस्कृत शिक्षक पीला वस्त्र पहन कर आये हुए थे, जबकि मदरसा शिक्षक टोपी पहने हुए थे. राज्य के विभिन्न जिलों से आये हजारों वित्तरहित शिक्षक व कर्मचारी महाधरना में शामिल हुए.

3:52 AM. 20 Dec 23 10:22 PM. 19 Dec

सीयूजे में विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

रांची: सीयूजे (झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय) के ब्वॉयज हॉस्टल में एडमिनिस्ट्रेटिव वार्डन डॉ रजनीकांत पांडे के उत्साह और डॉ सुभाष बैठा, डॉ रत्नेश एवं सभी विद्यार्थियों के आपसी सहयोग द्वारा योगाभ्यास एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया. योगाभ्यास में योग गुरु श्याम द्वारा योग और आसान का अभ्यास कराते हुए इसके लाभ को समझाया गया. उन्होंने वृक्षासन, ताड़ासन, पद्मासन, वज्रासन इत्यादि का अभ्यास कराया गया. योगाभ्यास में प्राणायाम को विस्तृत रूप से समझाया एवं अभ्यास कराया और कहा कि इसमें श्वसन क्रिया द्वारा मन को एकाग्र किया जाता है. हॉस्टल वार्डन डॉ रत्नेश ने बताया कि प्राणायाम में विद्यार्थियों को अनुलोम – विलोम, भ्रामरी एवं उदगीत अवश्य करनी चाहिए इससे मन और चित्त स्वस्थ्य एवं एकाग्रचित रहता है. छात्रावास परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.

3:52 AM. 20 Dec 23 10:22 PM. 19 Dec

पश्चिमी सिंहभूम से दो आईईडी बम बरामद

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम से सुरक्षाबलों ने दो आईईडी बम बरामद किया है. नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गयी है.

3:52 AM. 20 Dec 23 10:22 PM. 19 Dec

श्रीराम जन्मभूमि पूजित अक्षत को लेकर बसंत विहार में निकाली गयी शोभायात्रा

रांची: विश्व हिंदू परिषद अगाशे नगर में श्री अयोध्याधाम राम जन्मभूमि पूजित अक्षर को लेकर भ्रमण किया गया. महर्षि नगर मंदिर से बसंत विहार मंदिर में अक्षत लाया गया. इस मौके पर क्षेत्र के सभी श्रद्धालु इस शोभायात्रा अपने शीश पर अक्षत कलश को लेकर मंदिर पहुंचे. मंदिर में आरती और प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों के अलावा क्षेत्र के सभी लोग शामिल हुए. मंदिर कमेटी से बीएन सिंह, एनके पाठक, प्रभात रंजन सिंह, सत्य नारायण सिंह, एसपी सिंह, बीरेंद्र शर्मा, मन्दिर के पुजारी अर्जुन पंडित, आरएसएस से भोला विश्वास, उदय सिंह, रावत जी, डीएन सिंह, एसके दुबे, दीपक वर्मा, पवन, दीनानाथ गुप्ता, विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन एवं नगर के लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

3:52 AM. 20 Dec 23 10:22 PM. 19 Dec

खूंटी में जेनरेटर व मिक्सर मशीन को किया आग के हवाले, प्राथमिकी दर्ज

खूंटी, चंदन कुमार: अड़की और मुरहू की सीमा पर स्थित कंडेर के दनाय नाला में निर्माणाधीन पुल के निर्माण में लगे एक जेनरेटर और मिक्सर मशीन को आग लगा दिया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात घटना को अंजाम दिया गया है. इसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार की सुबह को पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गयी. पुलिस पुल निर्माण कार्य में लगी एजेंसी से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने नक्सली घटना होने की पुष्टि नहीं की है. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अड़की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >