मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: नॉर्थ ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे सीयूजे के दीपदेव
रांची: 20-23 दिसंबर 2023 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (पंजाब) में होने वाली नॉर्थ ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड (रांची) से दीपदेव भाग लेंगे. ये सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड रांची के एमटेक ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग 1st ईयर के स्टूडेंट हैं. बता दें कि 20-23 दिसंबर 2023 तक मोहाली पंजाब में बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी. यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर प्रोफेसर केबी दास, रजिस्ट्रार के कोसल राव, डीएसडब्ल्यू प्रो रत्नेश विश्वकसेन, खेल प्रभारी ऋषिकेश महतो एवं सिविल ब्रांच के विभाग के प्रमुख डॉ अजय कुमार, कोच उदित नारायण प्रसाद एवं प्रियंका कुमारी और सभी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने शुभकामनाएं दीं. चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दीपदेव 18 दिसंबर को यहां से रवाना हुए. दीपदेव 2018 एवं 2023 में नेशनल और उसके बाद दो बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेल एवं 5 स्टेट्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप और 5 डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एवं अन्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेल चुके हैं. वे भागलपुर के पीरपैंती जिले के बाखरपुर के रहनेवाले हैं. माता रंजू देवी एवं पिता शिवजी पासवान बेहद खुश हैं.
रांची: झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में बैठक की गयी. पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया सहित कई सदस्यों ने पंचायत समिति के केस की समीक्षा के क्रम में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे. साथ ही पंचायत समिति को और मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिए. उन्होंने बताया कि सदस्यों ने पंचायत समिति को अपने व्यापारियों में बेचे गए उधार के भुगतान नहीं करने पर केस किया था. समीक्षा बैठक में कई निर्णय लिए गए. डिफॉल्टर व्यापारियों का केस पंचायत समिति में आया है. उनको पंचायत समिति द्वारा पत्र भेज कर सदस्यों का रुपए देने का आग्रह करने के बाद भी अगर व्यापारी रुपए नहीं देते हैं तो पंचायत समिति में उनका केस दर्ज किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, अनिल जालान, कार्यकारणी सदस्य राजेश कंदोई, विवेक मेहता, सौरभ बथवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
बोकारो में अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं. बोकारो सिटी इलाके में तीसरे दिन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पॉस इलाके के सिटी सेंटर में एसबीआई से पैसा निकाल कर कोटक महिंद्रा बैंक में जमा करने जा रहे राजकुमार जायसवाल से बाइक सवार अपराधियों ने 97000 की छिनतई कर ली.
खूंटी, चंदन कुमार: खूंटी जिले में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. सोमवार को अड़की थाना क्षेत्र के चाड़ाडीह और मारंगहादा थाना क्षेत्र के डांडियादाग में करीब 6.5 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया. अड़की के कोइलजोरबेड़ा में ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया. थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने अफीम की खेती के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों का जानकारी दी. ग्रामीणों से अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने की अपील की गयी. इस दौरान ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की गयी.
मेदिनीनगर: पलामू के मेदिनीनगर स्थित मुख्य डाकघर में सोमवार को सीबीआई ने छापेमारी की. मुख्य डाकघर में मुख्य डाक अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत पोस्टल असिस्टेंट संजय गुप्ता को सीबीआई ने घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है.
रांची: वाहन चोरी के आरोप में अरगोड़ा थाना क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…