Jharkhand Breaking News LIVE: मेला सह प्रदर्शनी में परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे मंत्री बादल

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
8:13 PM. 14 Dec 23 2:43 PM. 14 Dec

मेला सह प्रदर्शनी में परिसंपत्तियों का होगा वितरण

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल शुक्रवार (15 दिसंबर) को दिन में 12:30 बजे अथवा विधानसभा सत्र के तुरंत बाद क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र होटवार स्थित बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र एवं हरा चारा अजोला शेड का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद कांके स्थित सूकर प्रजनन क्षेत्र कांके में आयोजित मेला सह प्रदर्शनी में परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे.

8:13 PM. 14 Dec 23 2:43 PM. 14 Dec

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक दल के नेताओं के साथ की बैठक

झारखंड विधानसभा के स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में विधायक दल के नेताओं की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए. संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक विनोद सिंह एवं विधायक लंबोदर महतो उपस्थित थे.

8:13 PM. 14 Dec 23 2:43 PM. 14 Dec

पूजा सिंघल की ज़मानत पर अब आठ जनवरी को सुनवाई होगी

झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर अब आठ जनवरी को सुनवाई होगी. मनी लाउंडरिंग मामले में बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद हियरिंग की नई तारीख तय की गई. मनी लाउंडरिंग मामले में पूजा सिंघल जेल में बंद हैं.

8:13 PM. 14 Dec 23 2:43 PM. 14 Dec

भाजपा विधायक दल की बैठक शाम सात बजे

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम सात बजे विधायक दल की बैठक होगी. इसमें झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल सहित विधायक शामिल होंगे.

8:13 PM. 14 Dec 23 2:43 PM. 14 Dec

चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू के वरीय उपाध्यक्ष और सहिस बने प्रधान महासचिव

आजसू पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की सहमति के बाद बुधवार को सूची जारी की गयी है. केंद्रीय कमेटी में वरीय उपाध्यक्ष के रूप सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को रखा गया है. वहीं प्रधान महासचिव पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस बनाये गये हैं. केंद्रीय पदाधिकारियों के चयन में राज्य के हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है. अब जल्द ही केंद्रीय कमेटी की बैठक होगी. इसमें सारे नये पदाधिकारी शपथ लेंगे. फिर पार्टी का भावी कार्यक्रम तय होगा.

किन्हें क्या पद मिला : वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, हसन अंसारी, सुप्रीति मुर्मू, अकील अख्तर और कुशवाहा शिवपूजन मेहता. प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, महासचिव लंबोदर महतो, राजेंद्र मेहता, सुनीता चौधरी, रौशन लाल चौधरी, हरेलाल महतो, रवि शंकर मौर्या, खालिद खलील, उमेश सिंह भोगता सहित 34. संगठन सचिव-एस अली और जयपाल सिंह, सचिव गुड्डू यादव, सुनील महतो, भरत काशी, नंदलाल बिरवा, सुशील महतो, मंगल सोरेन, बबिता कुमारी, नमन ठाकुर, पारसनाथ उरांव सहित 134. मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवक्ता विकास राणा, सुधीर यादव, मनोज सिंह. कोषाध्यक्ष नंदू पटेल, सह कोषाध्यक्ष विमल बुधिया व मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक.

8:13 PM. 14 Dec 23 2:43 PM. 14 Dec

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले आज होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक 14 दिसंबर को शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुलायी गयी है. इसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे. बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल समेत पार्टी के विधायक मौजूद रहेंगे. बैठक में राज्य के ज्वलंत मुद्दों भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था सहित हेमंत सरकार की नाकामियों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >