Jharkhand Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी सेपुरी सुरेश कुमार बनाए गए डीवीसी के अध्यक्ष

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:02 AM. 12 Dec 23 9:32 PM. 11 Dec

पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी सेपुरी सुरेश कुमार बनाए गए डीवीसी अध्यक्ष

बोकारो थर्मल: पश्चिम बंगाल 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी तथा पश्चिम बंगाल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान कोलकाता के अतिरिक्त महानिदेशक सेपुरी सुरेश कुमार को डीवीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. सेपुरी सुरेश कुमार को कार्यभार संभालने की तारीख से 31 मई 2026 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो डीवीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. ये आदेश भारत सरकार के अवर सचिव रमेश चंद्र झा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

3:02 AM. 12 Dec 23 9:32 PM. 11 Dec

शहादत दिवस पर मछुआ गागराई को दी श्रद्धांजलि

बंदगांव- पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाने के नकटी बाजार परिसर में रविवार को शहीद मछुआ गागराई का 34वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शहीद मछुआ गागराई के स्मारक स्थल पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, आजसू जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई, मुखिया मिथुन गागराई, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दोडाय जोंको,कालिया जामुदा, अभिनाश पूर्ति समेत शहीद मछुआ गागराई की धर्म पत्नी रान्दो कुई, पुत्र सिकंदर गागराई, तुलसी गागराई,संग्राम गागराई,सुनील लागुरी,राजेंद्र मेलगांडी समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

3:02 AM. 12 Dec 23 9:32 PM. 11 Dec

खूंटी के गोविंदपुर में मनायी गयी एनई होरो की पुण्यतिथि

कर्राः प्रखंड के गोविंदपुर कुशल मोड़ में सोमवार को अबुआ झारखंड पार्टी के नेतृत्व में एनई होरो की 15वीं पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि अबुआ झारखंड पार्टी के संरक्षक जयंत जयपाल सिंह मुंडा एवं वि���िष्ट अतिथि पूर्व विधायक पौलुस सुरीन, अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रिलन होरो, कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा सहित अन्य ने स्वर्गीय एनई होरो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्य अतिथि जयंत जयपाल सिंह मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने अलग झारखंड राज्य का बिगुल फूंका था. जिनके अधूरे सपनों को एनई होरो ने पूरा करने का संकल्प लिया था. उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर जल, जंगल, जमीन के साथ झारखंड की अस्तित्व, अस्मिता झारखंडी भाषा संस्कृति को बचायें रखने के लिए कदम उठाना होगा. पूर्व विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि कोयल कारो बिजली परियोजना का विरोध कर यहां के जल, जंगल जमीन को बचाने में एनई होरो का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर अबुआ झारखंड पार्टी कर्रा प्रखंड दक्षिण समिति का भी गठन किया. जिसमें अध्यक्ष बिरसा होरो, उपाध्यक्ष मंगल पाहन, महासचिव जगेश्वर गोप, कोषाध्यक्ष विटू केरकेट्टा और प्रमोद कुमार बारला, सुशील भेंगरा, सुनील होरो, कमला गोसाई चुने गये. मौके पर उपाध्यक्ष अजय तोपनो, महासचिव विजय आईन्द, एसटी एक्का, कोषाध्यक्ष संजय कुजूर, अमिता मुंडा, दीलीप होरो सहित अन्य उपस्थित थे.

3:02 AM. 12 Dec 23 9:32 PM. 11 Dec

30 वर्षों से फरार डकैत मुकुट अंजलो कुजूर गिरफ्तार

बेतला, संतोष कुमार: लातेहार जिले के छिपादोहर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. 30 वर्षों से फरार कुख्यात डकैत मुकुट अंजलो कुजूर को छिपादोहर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ दिलू लोहार ने बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी घर पर पहुंचा है. इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. उसे छिपादोहर थाना क्षेत्र के लुकुमखाड़ घर से गिरफ्तार किया गया. वह हत्या, लूटपाट, अपहरण और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी था. पुलिस को उसकी कई वर्षों से तालाश थी. छापामारी अभियान में सीडीपीओ दिलू लोहार के अलावा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित कई पुलिस के जवान मौजूद थे.

3:02 AM. 12 Dec 23 9:32 PM. 11 Dec

बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना ने पांच दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

रांची: बीआईटी मेसरा में अनुसंधान और प्रकाशन में लेटेक्स और नैतिक प्रथाओं का उपयोग करके तकनीकी दस्तावेज़ लेखन को लेकर पांच दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई. बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. बीआईटी मेसरा के रजिस्ट्रार प्रो संदीप दत्ता, सीएसई बीआईटी मेसरा के एचओडी प्रो एस विश्वास, बीआईटी मेसरा के रिमोट सेंसिंग विभाग के एचओडी प्रो वीएस राठौड़ भी उपस्थित थे. कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ अभिजीत मुस्तफी थे. प्रोफेसर डी दत्ता, प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, तेजपुर विश्वविद्यालय और डॉ एस सुबुद्धि समेत अन्य मौजूद थे.

3:02 AM. 12 Dec 23 9:32 PM. 11 Dec

बीजेपी नेता कृष्ण मोहन सिंह के निधन पर सांसद संजय सेठ ने जताया शोक

रांची: बीजेपी नेता एवं एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के महामंत्री कृष्ण मोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर रांची के सांसद संजय सेठ ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि कृष्ण मोहन सिंह समाज के हर व्यक्ति के लिए हमेशा तत्पर रहते थे .बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनका यूं असमय चले जाने से पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को इस संकट की घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >