Jharkhand Breaking News: गुमला में आठ किलो गांजा के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:36 AM. 7 Dec 23 11:06 PM. 6 Dec

गुमला में आठ किलो गांजा के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

गुमला पुलिस लगातार नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी मुहिम के तहत घाघरा थाना की पुलिस ने बिहार राज्य के रोहतास नगर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने आठ किलो 375 ग्राम गांजा बरामद किया है. पूछताछ के बाद आरोपी दीपक को न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया. एसपी हरविंदर कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

4:36 AM. 7 Dec 23 11:06 PM. 6 Dec

कोडरमा में कूरियर कंपनी में लूट

कोडरमा के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप शीतला माता मंदिर रोड में संचालित कूरियर कंपनी ई कॉम एक्सप्रेस के कार्यालय में दिन-दहाड़े लूट का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

4:36 AM. 7 Dec 23 11:06 PM. 6 Dec

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा. शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा. छह दिन के इस सत्र में दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

4:36 AM. 7 Dec 23 11:06 PM. 6 Dec

अनगड़ा में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

अनगड़ा, जितेंद्र कुमार : सिकिदीरी थाना क्षेत्र के कूच्चू कठरटोली में नशे में धुत एक व्यक्ति ने लोहे की पाईप से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. बताया गया कि आशाराम बेदिया ने खाना स्वादिष्ट नहीं बनाने की बात कहकर डंडे व लोहे की पाईप से अपनी पत्नी संपति देवी (37) की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपित आशाराम बेदिया पत्नी की हत्या करने के बाद घर के समीप खेत में छुप गया. सुबह में मृतका के बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. मृतका के भाई विशेश्वर बेदिया ने घटना की जानकारी सिकिदीरी पुलिस को दी. थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि व एसआई अरुण कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में प्रयुक्त डंडे व लोहे की पाईप पुलिस ने जब्त कर ली है. मृतका की दो बेटी सीमा कुमारी (12), सुमित्रा कुमारी (8) व बेटा सीताराम बेदिया (5) को मामा विशेश्वर बेदिया अपने घर ले गए. पुलिस हत्या के आरोपी से पूछताछ कर रही है.

4:36 AM. 7 Dec 23 11:06 PM. 6 Dec

टनल से लौटे तीन श्रमिकों से मिले एनोस एक्का

झारखंड पार्टी के अध्यक्ष एनोस एक्का ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से सुरक्षित लौटे झारखंड के खूंटी जिले के तीन श्रमिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की. डुमारी गांव के मजदूर चमरा उरांव, गुमडू गांव के विजय होरो और मदुगामा गांव के श्रमिक गणपाईत होरो तथा उनके परिवार का हाल-चाल जाना. सरकार से मांग की कि इन्हें आर्थिक मदद दी जाए.

4:36 AM. 7 Dec 23 11:06 PM. 6 Dec

पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ठेकदार गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पलामू में बड़ी कार्रवाई की है. ठेकेदार मां छिन्नमस्तिका कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. ठेकेदार पर रोड निर्माण में गड़बड़ी करने का आरोप है. एसीबी की इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >