Jharkhand Breaking News LIVE: सीयूजे में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:29 AM. 5 Dec 23 9:59 PM. 4 Dec

सीयूजे में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रांची: सीयूजे में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के इलेक्टोरल ऑफिसर के निर्देश पर A & M कम्युनिकेशन मुनमुन एवं सना) द्वारा आयोजित किया गया. इसमें अंडरग्रेजुएट छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के अंडरग्रेजुएट छात्रों ने भागीदारी की. ये सभी छात्र स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के अंतर्गत Understanding Elctoral Process in Indi के विद्यार्थी थे. इन्हें कर्यक्रम में मतदान के अधिकार के महत्व को समझाया गया. ज्ञानवर्धन केलिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. तीन-तीन विद्यार्थियों की चार टीम में से एक को विजयी घोषित कर उन्हें टोकन उपहार भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के सदस्य एवं कैंपस एम्बेसडर सुजय (शोधार्थी), आलोक कुमार गुप्ता कोर्स के शिक्षक एवं सभी छात्र उपस्थित थे. प्रारंभ में डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने वक्ताओं का स्वागत किया और सभी को विषय से परिचित कराया.

3:29 AM. 5 Dec 23 9:59 PM. 4 Dec

बासुकिनाथ मंदिर के कर्मियों ने तीन साल के बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

बासुकिनाथ: बासुकिनाथ मंदिर के कर्मियों ने तीन वर्षीय बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया. आपको बता दें कि जिस तीन साल के बेटे का मुंडन कराने परिवार आया था. उसे ही मंदिर में छोड़कर वे नवगछिया लौट गए थे. मुंडन संस्कार कराने नवगछिया के नवादा से आया प्रमोद मंडल का परिवार भूलवश बच्चे को मंदिर में ही छोड़ दिया.

3:29 AM. 5 Dec 23 9:59 PM. 4 Dec

गढ़वा डीसी ने निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर पर्यवेक्षक एवं बीएलओ को किया सस्पेंड

गढ़वा: गढ़वा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर पर्यवेक्षक भावेश रविदास, कनीय अभियंता (ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, सं0-2) एवं बीएलओ उमेश ठाकुर को सस्पेंड कर दिया.

3:29 AM. 5 Dec 23 9:59 PM. 4 Dec

सीएम हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

गिरिडीह: सीएम हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के झंडा मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.

3:29 AM. 5 Dec 23 9:59 PM. 4 Dec

7 दिसंबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक

झारखंड मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 7 दिसंबर को होगी.प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे यह मीटिंग होनी है.

8:56 PM. 4 Dec 23 3:26 PM. 4 Dec

बैंक में चोरी करने वाले फरार अपराधी सरफराज शेख को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोकारो: साल 2017 में स्टेट बैंक एडीएम शाखा के लॉकर को काटकर जेवरात व अन्य सामानों के चोरी किए जाने के मामले में फरार चल रहे सरफराज शेख को बीएस सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी साहेबगंज जिला के नया बाजार थाना राजमहल का रहने वाला है. इस घटना को हसन चिकन नामक अपराधी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. छुट्टी का फायदा उठाकर अपराधी बैंक में घुसे थे और बैंक के लॉकर को काटकर इसमें रखे जेवरात समेत और सामानों की चोरी कर ली थी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए बोकारो सदर अस्पताल लायी. उसके बाद उसे न्यायालय में उपस्थित कर जेल भेजा गया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >