मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: नामकुम में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
नामकुम रेलवे ऑवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सोनू गिद्ध (20) पिता शांति प्रकाश गिद्ध, नेतरहाट निवासी की मौत हो गई. करण तिर्की (25) पिता शंकर तिर्की, लोवाडीह बीच कोचा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है. बाइक से दोनों लोवाडीह की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद बाइक ट्रेलर में फंस गया. बाइक फंसा होने की वजह से चालक पोस्ट ऑफिस के समीप ट्रेलर खड़ा करके फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया एवं शव एवं ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आई.
नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट
कोल्हान वन प्रमंडल के कोल्हान वन प्रक्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले लेदा रिजर्व फॉरेस्ट में भालू के हमले में घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है. वन विभाग द्वारा आराहासा पंचायत के मुखिया जोंको अंगरिया और प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अकबर खान की मौजूदगी में पीड़ित व्यक्ति को चेक दिया गया.
प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी और रांची के वरीय स्थानीय संपादक विजय पाठक को जेल से धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जेलर प्रमोद कुमार समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है. जिन लोगों को सस्पेंड किया गया है, उनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार और उच्च कक्षपाल अवधेश कुमार सिंह शामिल है. शराब माफिया योगेंद्र तिवारी ने पिछले दिनों प्रभात खबर के प्रधान संपादक एवं वरीय संपादक को फोन पर धमकी दी थी. वरीय संपादक विजय पाठक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया था.
गुमला पुलिस ने कामडारा थाना के रामतोल्या जंगल से पीएलएफआई के हार्डकोर उग्रवादी माडू तोपनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से पिस्तौल, गोली व संगठन का परचा मिला है. मांडू अपने कुछ साथियों के साथ रामतोल्या जंगल में बैठक कर रहा था. तभी पुलिस पहुंच गई. सभी उग्रवादी भागने लगे. कामडारा थानेदार कौशलेंद्र कुमार ने उग्रवादी माडू को दौड़ाकर पकड़ा. एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि माडू कुछ महीनों से संगठन के विस्तार में लगा था. जेल से बाहर आने वाले सदस्यों व संगठन से फरार चले रहे उग्रवादियों के अलावा नये लड़कों को संगठन में जोड़कर संगठन विस्तार करने में लगा था. वह लेवी वसूली भी करता था. पुलिस की यह कार्रवाई पीएलएफआई के लिए बड़ा झटका है.
झारखंड में कैबिनेट की बैठक 9 जनवरी को होगी. बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गई है.
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हथियार दिखाकर रंगदारी मांग रहे दो अपराधी पकड़े गये. वहीं एक पुलिस से बचकर भाग निकला. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरला मैदान के पास साहिल अपार्टमेंट के सामने तीन अपराधी प्रवृति के लड़के दुकान में हथियार दिखाकर रंगदारी मांग रहे हैं. सूचना पाकर पुलिस ने छापामारी की और जिसमें दो अपराधी पकड़े गये. उनके पास से 1 देसी रिवॉल्वर बरामद किया गया है.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…