Jharkhand Breaking News LIVE: राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी का लातेहार में विरोध, कांग्रेसियों की नो एंट्री

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
4:35 AM. 31 Jul 22 11:05 PM. 30 Jul

राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, कांग्रेसियों के गांव में एंट्री पर रोक

लातेहार (आशीष टैगोर) : लातेहार जिले के मनिका प्रखंड की सिंजो पंचायत के केड़वाकरम गांव के आदिवासियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद के द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ज्ञात हो कि कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसके खिलाफ शनिवार को गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर किसी भी कांग्रेसी को गांव में नहीं घुसने देने का निर्णय लिया है. ग्रामीण सहायक सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज ऐसी मानसिकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.

4:35 AM. 31 Jul 22 11:05 PM. 30 Jul

झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक हिरासत में, जामताड़ा विधायक की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद

हावड़ा (कुंदन झा) : झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों (इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी व राजेश कच्छप) को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है. ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे. शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया. गाड़ी की तलाशी ली गयी. बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में कैश रखा हुआ था.

4:35 AM. 31 Jul 22 11:05 PM. 30 Jul

मंत्री का पैसा ह्वाइट करने के नाम पर लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार

कोडरमा (विकास) : पुलिस ने मंत्री के ब्लैक मनी को ह्वाइट करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गयानंद पासवान (पिता बालेश्वर पासवान) व संजय मिश्रा उर्फ लक्ष्मीकांत (पिता अशोक कुमार) दोनों निवासी हजारीबाग (सियारी सिंदूर कोर्रा) शामिल हैं.

4:35 AM. 31 Jul 22 11:05 PM. 30 Jul

थानेदार को कुचलने का प्रयास करने वाले सात मवेशी तस्करों को जेल

गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला जिले के बिशुनपुर थाना के थानेदार को कुचलने का प्रयास करने वाले सात पशु तस्करों को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. इनमें पशु तस्कर असलम कुरैसी (24 वर्ष), अमन अंसारी (20 वर्ष), मोबिन अंसारी (40 वर्ष), राजू कुरैशी (21 वर्ष), सरफराज अंसारी (29 वर्ष), बोलेरो चालक कुर्बान अंसारी (29 वर्ष), ट्रक चालक सह पशु तस्कर नितिन पाल (26 वर्ष ) ताजपुर जिला मुरादाबाद निवासी हैं.

4:35 AM. 31 Jul 22 11:05 PM. 30 Jul

लकड़ी लदा ट्रक समेत 5 चोर अरेस्ट, कार जब्त

हजारीबाग (अजय ठाकुर) : हजारीबाग जिले के चौपारण एनएच-टू के महूदी मोड़ से चुराया गया लकड़ी लदा ट्रक पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. पुलिस ने ट्रक चोरी कांड में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के पांच चोरों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से ट्रक चोरी में प्रयोग की गयी कार (बीआर 01 डीडब्ल्यू 8035) जब्त की गयी है. इसकी जानकारी बरही डीएसपी नाजीर अख्तर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस कर दी. डीएसपी ने बताया कि 29 जुलाई को ट्रक चोरी होने की शिकायत महुदी-बारा निवासी यशवंत सिंह ने थाने में दर्ज करायी थी.

4:35 AM. 31 Jul 22 11:05 PM. 30 Jul

लोयोला दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को मिले टिप्स

खूंटी (चंदन कुमार) : लोयोला हाईस्कूल मैदान में शनिवार को लोयोला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर लोयोला इंटर कॉलेज, लोयोला हाईस्कूल और लोयोला इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के कई टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा इंसान के सर्वांगीण विकास करती है. बुनियाद अच्छी रहने पर भविष्य भी अच्छा बनेगा. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व की जानकारी दी. विद्यार्थियों को लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. सोशल मीडिया के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए कम से कम उपयोग करने की सलाह दी.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rahul kumar

Senior Journalist having more than 11 years of experience in print and digital journalism.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >