Jharkhand Breaking News Live: उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों के सुरक्षित निकलने पर बाबूलाल मरांडी ने जताई खुशी

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:27 AM. 29 Nov 23 9:57 PM. 28 Nov

उत्तराखंड टनल में फंसे सभी मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने पर बाबूलाल मरांडी ने जताई खुशी, जताया आभार

रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 17 दिनों के अथक परिश्रम के बाद उत्तराखंड टनल में फंसे सभी मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है. उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों के सुरक्षित बाहर आते ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में खुशियां मनाई गई. प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, विधायक अनंत कुमार ओझा सहित कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित सहायता कार्य में जुटे लोगों के प्रति आभार प्रकट किया.

3:27 AM. 29 Nov 23 9:57 PM. 28 Nov

जंग जीतकर सुरक्षित निकले वीर श्रमिक

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि जंग जीतकर सभी वीर श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आए हैं.

3:27 AM. 29 Nov 23 9:57 PM. 28 Nov

उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, 400 घंटे की जंग के बाद सुरक्षित निकले झारखंड के सभी 15 मजदूर

जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा व डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा. 400 घंटे की जंग के बाद झारखंड के सभी 15 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं. उत्तरकाशी में तैनात झारखंड श्रम नियोजन विभाग के संयुक्त श्रमायुक्त सह जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद ने बताया कि सभी मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं.

3:27 AM. 29 Nov 23 9:57 PM. 28 Nov

बीएसएल के मैनेजर के बंद घर से करीब 10 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो, रंजीत कुमार: बीएसएल के कोकअवन में मैनेजर पद पर कार्यरत सतीश कुमार के सेक्टर छह ए स्थित बंद आवास से बीती रात चोरों ने लगभग दस लाख की चोरी कर ली. चोरी गये सामानों में सोने-चांदी के आभूषण के अलावा कुछ नगदी सहित अन्य सामान शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर छह इंस्पेक्टर अनिल कच्छप डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम को लेकर पहुंचे. डॉग आसपास का पूरा क्षेत्र घूमकर वापस लौट गया. मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गयी है. इस संबंध में गृहस्वामी सतीश ने सेक्टर छह थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

3:27 AM. 29 Nov 23 9:57 PM. 28 Nov

रांची में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा

रांची: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार एक भाई-बहन बाइक से जा रहे थे. फोन पर बात करने के दौरान बदमाश मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश करने लगा. हो-हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने इसे दौड़ा कर पकड़ा. ये घटना रामकृष्ण मिशन आश्रम के पास कुसुम बिहार की है.

3:27 AM. 29 Nov 23 9:57 PM. 28 Nov

गिरिडीह में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं की मौत, तीन की हालत गंभीर

गिरिडीह, मृणाल: गिरिडीह जिले के डुमरी मुख्य मार्ग के मधुबन मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई. इस घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान पटना की रहने वाली शोभा चटर्जी और अहमदाबाद की रेवा चटर्जी के रूप में की गयी है, जबकि घायलों में आशीष चटर्जी, डोली चटर्जी और तानी चटर्जी शामिल हैं.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >